Indore
दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:डिवाईडर से टकरा गई स्कूटर; बहन का रिश्ता होने की खुशी में दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर लौट रहे थे
इंदौर के खजराना इलाके में एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। बताया जाता है कि अंश (22) और तनिष्क रात में अपने अन्य दोस्तों के साथ खाना खाने बायपास स्थित एक होटल गए थे।