कार हादसे के शिकार युवक को अब तक होश नहीं:नंदुरबार से इंदौर सामान बेचने आए थे दंपती; देवास के गेस्ट हाउस में ठहरे थे
एबी रोड पर राऊ के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दंपती को टक्कर मारी थी। युवक कार के नीचे फंसा तो उसे घसीटते हुए ले गया था।
एबी रोड पर राऊ के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दंपती को टक्कर मारी थी। युवक कार के नीचे फंसा तो उसे घसीटते हुए ले गया था। हादसे के बाद युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे अभी तक होश नहीं आया है। वहीं उसकी गर्भवती पत्नी के शिशु की मौत हो चुकी है, वह पेट दर्द से बहुत तकलीफ में है। पीड़ित के परिवार ने न्याय की मांग की है शुक्रवार सुबह हुए हादसे में राहुल चौहान (35) और उसकी गर्भवती पत्नी सपना चौहान (32) जख्मी हुए थे। पुलिस ने कैफे संचालित करने वाले आरोपी आदर्श गुर्जर (24) निवासी रिंग रोड को गिरफ्तार किया था। पीड़ित दंपती महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले हैं। राहुल के भाई विजय ने बताया कि वे हर साल यहां इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने आते हैं। दोनों 4 दिन पहले आए थे।
देवास के गेस्ट हाउस में ठहरे थे, वहां से रोजाना आते-जाते थे
भाई विजय ने बताया कि हम नंदुरबार में सीजनल खेती करते हैं। इसके अलावा रोजमर्रा का जीवन चलाने के लिए मुंबई से मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदकर यहां बेचने आते हैं। दोनों पहले रतलाम आए थे। वहां से देवास आकर एक गेस्ट हाउस में रुके थे। दोनों रोजाना देवास से इंदौर आना-जाना करते थे।
राहुल को धुले अस्पताल रैफर कराया
विजय ने बताया कि राहुल के इलाज में बहुत पैसा लग रहा है। पैसों की कमी के चलते उसे धुले रैफर कराया गया। वहां सरकार की मदद से इलाज कराएंगे। हम बस राहुल के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 13 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 13 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 14 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 18 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले