इंदौर पुलिस कमिश्नर की गाइड लाइन:10 मिनट के भीतर स्पॉट पर पहुंचे पुलिस, बदमाशों को परिजन शह दें तो उन्हें भी करें बाउंड ओवर
पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए जिससे जनता को महसूस हो कि पुलिस आपके साथ है। जनता में सुरक्षा का भाव हो। नाबालिग और लिस्टेड बदमाश जो चाकूबाजी करते हैं, इनकी स्पेशल मॉनिटरिंग कर नियंत्रण किया जाए कि इन्हें चाकू मिलते कहां से हैं।

पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए जिससे जनता को महसूस हो कि पुलिस आपके साथ है। जनता में सुरक्षा का भाव हो। नाबालिग और लिस्टेड बदमाश जो चाकूबाजी करते हैं, इनकी स्पेशल मॉनिटरिंग कर नियंत्रण किया जाए कि इन्हें चाकू मिलते कहां से हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते हुए फोटो डालकर खुद का प्रचार करने वाले गुंडों को हवालात में डालें। उनके परिजन उन्हें शह दे रहे हैं तो उन्हें भी बाउंड ओवर करें।
यह बात पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को अपनी पहली क्राइम बैठक में कही। 1 माह के ऑब्जर्वेशन बाद सिंह ने टीआई से लेकर डीसीपी रैंक के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे कैसी पुलिसिंग चाहते हैं। इसके लिए चारों जोन के डीसीपी ने अपनी-अपनी पुलिसिंग को लेकर विशेष प्रेजेंटेशन दिए।
डीसीपी जोन-4 ने माइक्रो बीट सिस्टम पर प्रेजेंटेशन दिया तो डीसीपी जोन 2 ने एआई से बीट कंट्रोल व रात्रि गश्त व चेकिंग पर सुपर मॉनिटरिंग से पुलिस व्यवस्था को समझाया। दोनों की कमिश्नर ने सराहना की।
हर थाना क्षेत्र में सेक्टर बनाकर पुलिसिंग करें, अपराध रोकें
हर टीआई को अपने इलाके के सेक्टर बनाने होंगे। इन सेक्टर्स को एसआई और एएसआई व हेड कांस्टेबल रैंक के अफसरों में बांटकर पुलिसिंग करवाएं।
टीआई से लेकर कांस्टेबल तक डायरी मेंटेन करें। जिसमें अपने-अपने अलॉट किए क्षेत्र के गुंडे, बदमाश, ड्रग पैडलर्स, अनैतिक व्यापार के अड्डे, होस्टल, पीजी, रेस्टोरेंट, बार, शराब दुकान, एटीएम, बैंक, हॉस्पिटल, क्षेत्रीय राजनेता व मोहल्ले की समिति व रहवासी संघ के बारे में, उनके प्रमुखों की जानकारी रहे और वे सतत संपर्क में रहें।
सोशल मीडिया पर किसी भी बदमाश की रील, फोटो या हथियार के साथ उसका प्रचार-प्रसार बर्दाश्त न करें। इसके लिए क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया।
किसी भी घटना, वारदात में बीट के जवान और टीआई के पहुंचने के रिस्पांस टाइम को सुधारें। ये 10 मिनट के अंदर रहे।
चौराहों पर बॉडी वार्म कैमरे और रात की चेकिंग में ब्रीथ एनालाइजर से ही चेकिंग हो। जरूरत हो तो शहर के इंट्री, एक्जिट पॉइंट पर ट्रैकर डॉग स्क्वाड से भी चेकिंग करें।
क्षेत्र में नशा करने वाले, बेचने वालों की बैक मॉनिटरिंग करें कहां से नशा ला रहे हैं।
सभी टीआई अपने क्षेत्र के ‘ग्रे-शेडो एरिया’ चिह्नित करें, जहां अपराध और अपराधियों की मौजूदगी अधिक होती है। ऐसे एरिया में बीट के जवानों की पेट्रोलिंग बढ़ाएं।
*अच्छे काम पर इनाम दें,
काम न करने वालों को सजा- कमिश्नर ने सभी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और टीआई को स्पष्ट कहा कि जो भी अच्छा काम करें, उन्हें प्रशंसा व इनाम देने से न चूकें। वहीं, जिन कर्मचारियों की शिकायतें होती हैं, उन्हें सजा के लिए लिखने से भी न चूकें। उन्होंने मल्हारगंज टीआई की कार्यशैली पर सख्त हिदायत दी। बताते हैं थाने के एक गिरफ्तारी वारंट में ठीक से कार्रवाई न करने पर वे नाराज दिखे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले