इंदौर में कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार,युवक की मौत:पांच साथी घायल,दिल्ली-मुजफ्फरपुर से दोस्तों से मिलने आए थे, सुबह पौने पांच बजे हुआ हादसा
इंदौर-देवास रोड पर सोमवार अलसुबह स्विफ्ट डिजायर कार कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इंदौर-देवास रोड पर सोमवार अलसुबह स्विफ्ट डिजायर कार कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छात्र दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और दीपावली के बाद इंदौर में अपने दोस्तों से मिलने आए थे। सुबह इंदौर से भोपाल के निकले थे।
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के अनुसार मृतक छात्र का नाम धैर्य है। घायलों के नाम श्रेयांश सिंह,अभय वर्मा,रोहित पूनिया,विनायक सिंह और मोहित सामने आए हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ। देवास नाके के पास एक कंटेनर में उनकी कार जा घुसी। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। घायल छात्रों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वेल्लोर यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट हैं
बताया जाता है कि सभी छात्र दिल्ली,नोएडा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। छात्रों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। कार और कंटेनर को जब्त कर क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया गया है। कंटेनर का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी वैल्लोर यूनिवर्सिटी आष्टा में बीटेक फोर्थ ईयर के स्टूडेंट हैं। दीपावली की छुट्टी के दौरान सभी विजय नगर में रहने वाले अपने दोस्त राज के पास किराए की कार से आए थे। यह कार विनायक और मोहित ने ली थी। इसके बाद अलसुबह सभी आष्टा जाने के लिए निकले थे।
दो की हालत गंभीर, वैंटिलेटर पर रखा
हादसे में घायल धैर्य भारद्वाज की मौके पर ही मौत हाे गई। धैर्य मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वहीं नोएडा के रहने वाले अभय वर्मा को राजश्री अस्पताल और श्रेयांश को कोकिला बेन अस्पताल में वैंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन अन्य छात्र रोहित, विनायक और मोहित का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों के अभी बयान नहीं हुए हैं। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक वह जिस दोस्त राज के पास इंदौर आए थे, हादसे की सूचना पर पुलिस उसके यहां पहुंची। उसे मौके पर लेकर गए। लेकिन दोस्तों को इस हालत में देखने के बाद वह भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 13 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 13 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 14 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 18 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले