
30 वर्षीय प्रियांशू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। राऊ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रियांशू एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। स्वजन गंभीर अवस्था में शुक्रवार रात अस्पताल लेकर आए थे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
स्वजन के मुताबिक वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। तीन दिन पूर्व ही इंदौर आया था। शाम तक स्वजन के साथ रहा और रात को उल्टियां होने लगी। पुलिस ने प्रियांशू का मोबाइल जब्त किया है। घर से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
