देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर के करीब महू में छह दिन में बाघ ने आठ जानवरों को बनाया शिकार

इंदौर के करीब महू में एक बार फिर बाघ का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में वो लगातार जानवरों को निशाना बना रहा है। वन विभाग ने यहां आस-पास के गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Abhishek Raghuvanshi21 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के करीब महू में एक बार फिर बाघ का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में वो लगातार जानवरों को निशाना बना रहा है। वन विभाग ने यहां आस-पास के गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उधर ग्रामीणों ने रात में घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है।
जंगल से सटे गांवों में कराई जा रही मुनादी।
पिछले 15 दिनों से यहां घूम रहा है बाघ।
मलेंडी में पहले बाघ ले चुका है बुजुर्ग की जान।
इंदौर वनमंडल में आने वाले महू वनक्षेत्र में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट बढ़ गया है। बीते छह दिनों में आठ जानवरों को उसने अपना शिकार बनाया है। हलचल बढ़ने से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने रात में बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं वन विभाग ने भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। जंगल से सटे गांवों में तीन दिन से मुनादी भी करवाई जा रही है, जिसमें वनकर्मी शाम छह बजे बाद ग्रामीणों को घर से बाहर नहीं निकलने का कह रहे हैं। बड़वाह वनक्षेत्र से बाहर निकलकर आए बाघ की हलचल महू-मानपुर में महीनेभर से देखी जा रही है। पिछले 15 दिनों से बाघ ने महू जंगल को अपना नया ठिकाना बना रखा है।
मलेंडी से लेकर आशापुरा तक बाघ होने के प्रमाण मिले
मलेंडी से लेकर आशापुरा और गुंजारा वनक्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से जुड़े प्रमाण मिले हैं। आठ दिन में भैंस, जंगली सूअर, गाय, बैल, बकरियों को बाघ ने शिकार बनाया है। मारे गए मवेशियों की स्थिति देखने के बाद अधिकारी भी बाघ की पुष्टि करने में लगे हैं। आसपास पगमार्क भी मिले हैं। एक-दो स्थानों पर विष्ठा भी मिली है। जबकि पेड़ों पर नाखूनों के निशान भी दिखे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जानवरों पर रात में हमला कर बाघ ने शिकार किया।
ग्रामीणों को अकेले बाहर निकलने के लिए मना किया
बाघ को लेकर नजर रख रहे हैं। अभी तक ट्रैप कैमरे में कैद नहीं हुआ है। मुनादी करवाई है और ग्रामीणों को अकेले घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है। – कैलाश जोशी, एसडीओ
महू के पास मलेंडी में बाघ बना चुका है बुजुर्ग को शिकार
पहले भी महू के करीब मलेंडी में एक बाघ ने मवेशी चराने जंगल में गए बुजुर्ग को शिकार बना लिया था। इस इलाके में पहले तेंदुएं भी देखे गए हैं। बाघों को लेकर पहले भी यहां दहशत का माहौल रहा है। एक बार फिर इसके पशुओं को निशाना बनाने के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। इधर वन विभाग ने भी इन घटनाओं के बाद बाघ को रहवासी इलाके से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी है। महू के करीब वन क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों को देखे जाने की बात सामने आती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑