
इंदौर की लसूडिया पुलिस ने एटीएम में ठगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में एटीएम ठगी की वारदात की थी। उनके पास से 57 एटीएम कार्ड मिले हैं। लसूडिया पुलिस ने इस मामले में रामलोचन (28) पुत्र रवि किरण पांडे, निवासी बहुरिया कर्करा, जिला सतना और नागेंद्र (32) पुत्र राम आश्रय पांडे, निवासी चक्रम डाटा भदोही, जिला उत्तर प्रदेश को पकड़ा है। आरोपियों ने लसूडिया में पिछले एक सप्ताह में दो वारदात की थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आरोपियों से कुल 57 एटीएम कार्ड जब्त किए गए है। वहीं उनके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई प्रदेशों में वारदात कबूली है
