
भंवरकुआं क्षेत्र में बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 20 साल की छात्रा ने अरबाज पठान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि वह बीबीए कर रही है। 2 साल पहले कॉमन फ्रेंड के माध्यम से अरबाज से दोस्ती हुई। इसके बाद अरबाज जबरदस्ती बात करने लगा। एक दो बार मिले तो उसने सेल्फी ली और कुछ फोटो खींचकर अपने पास रख लिए। सोमवार को यूनिवर्सिटी के इवेंट में अरबाज ने हाथ पकड़कर बदतमीजी की। विरोध किया तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह हरकत करने लगा, विरोध किया तो मारपीट की।
