
द्वारकापुरी में एक कॉलेज छात्रा से घर में घुसकर दोस्त ने मारपीट की। उसे बचाने आए पिता को भी आरोपी ने पीट दिया। दोनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अमन कश्यप निवासी घनश्याम दास नगर पर केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अमन कश्यप से जान पहचान हुई। तीन माह पहले मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी। इसके बाद से अमन कॉलेज और कोचिंग जाते समय पीछा करता है।
सोमवार रात 9 बजे आरोपी घर आया और गालियां देने लगा। बाहर आई तो हाथापाई करने लगा। पिता बचाव करने आए तो उन्हें मारकर गिरा दिया। धमकी दी कि वह कहीं का भी नहीं छोड़ेगा। फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परेशान छात्रा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
