
भागीरथपुरा में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिक ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसे देवास का एक लड़का लगातार परेशान कर रहा था। रविवार को उसे सोशल मीडिया मैसेजर पर धमकिया दी थी। लड़की अपने घर आई नाबालिक भाई को बाहर भेजा ओर फिर फंदे पर झूल गई।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 17 साल की एक नाबालिक लड़की ने सुसाइड कर लिया। रविवार शाम वह घर पर पहुंची और अपने 12 साल के भाई को गुस्से में बाहर निकाला और दरवाजा लगाकर फंदे पर झूल गई। बाद में भाई ने काफी देर तक दरवाजा नही खोलने पर आवाज लगाई तो आसपास के लोगो ने उसका शव फंदे पर लटके देखा।
देवास का लड़का दे रहा था धमकी
परिवार ने बताया कि नाबालिक को देवास में रहने वाला गोलू उर्फ ऋषभ वर्मा नाम का लड़का धमकी दे रहा था। वह उसे अपने साथ रखने और शादी को लेकर दबाव बना रहा था। परिवार ने जब लड़की का मोबाइल देखा तो उस पर धमकी भरी कई चेंटिग मिली। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है। परिवार के मुताबिक नाबालिक उसके साथ दो साल से संपर्क में थी। करीब छह माह पहले गोलू उसे अपने साथ ले गया था। इस मामले मंे बाणगंगा थाने में केस दर्ज कराया गया था। बाद में लड़की को समझाइश देकर वह अपने साथ लेकर आ गए थे। लेकिन गोलू पीछा नही छोड़ रहा था।
लड़के के बहन के आते रहे कॉल
लड़की के मामा ने बताया कि फांसी लगाने के बाद गोलू की बहन के कई मिसकॉल मृतिका के मोबाइल पर आए थे। जब परिवार वालो ने उसका फोन उठाया तब भी उसके मोबाइल पर गोलू की बहन के कॉल आते रहे। बाद में परिवार ने लड़की की मौत की जानकारी दी तो कॉल करने वाली लड़की ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
तीन बहनें,एक भाई
नाबालिक के परिवार में माता पिता मजदूरी करते है। उसकी एक बड़ी बहन है ओर छोटा भाई व बहन है। पुलिस ने नाबालिक लड़की का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
