देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

इंदौर-खंडवा रोड बना रहे कंपनी के कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को दफ्तर में किया बंद

इंदौर-खंडवा रोड पर भेरुघाट पर सुरंग में अप्रोच रोड की ब्लास्टिंग चल रही थी। इसी दौरान डेटोनेटर मिसफायर होने से पत्थर उड़कर पास के गांव के घरों पर गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।

Abhishek Raghuvanshi30 सितंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर-खंडवा रोड पर भेरुघाट पर सुरंग में अप्रोच रोड की ब्लास्टिंग चल रही थी। इसी दौरान डेटोनेटर मिसफायर होने से पत्थर उड़कर पास के गांव के घरों पर गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से ही कर्मचारी इस घटना को लेकर नाराज थे।
इंदौर-खंडवा रोड पर ब्लास्टिंग के बाद हुए हादसे को लेकर बढ़ा विवाद।
अब कंपनी के कर्मचारियों ने ताला लगाकर काम बंद कर परिसर में बैठे।
इंदौर-खंडवा रोड पर काम बंद रहने से प्रोजेक्ट की अवधि भी बढ़ानी होगी।
इंदौर-खंडवा राजमार्ग की सड़क बनाने का काम निर्माण एजेंसी ने दूसरे दिन रविवार को भी नहीं किया। ग्रामीणों के बर्ताव से नाराज मेघा इंजीनियरिंग के मजदूरों और कर्मचारियों ने अपने ही प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश्वर राव को घंटों तक दफ्तर में बंद कर दिया। बाहर से ताला लगाकर परिसर में सभी कर्मचारी काम बंद कर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि दफ्तर में बैठे मैनेजर को ग्रामीणों ने डीजल डालकर मारने की धमकी दी है तो फील्ड पर काम करने वाले हम लोग कहां से सुरक्षित रहेंगे। हर कोई मारपीट मामले में सिमरोल थाने में प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े थे। वहीं सभी वाहनों को परिसर में खड़ा कर दिया। दोपहर में पुलिस ने एफआइआर दर्ज होने के बाद मैनेजर को बाहर निकाला। उधर निर्माण एजेंसी ने काम बंद करने के बारे में एनएचएआई को औपचारिक ई-मेल कर जानकारी दी है।
दरअसल शुक्रवार दोपहर राजमार्ग की भेरुघाट सुरंग में अप्रोच रोड के लिए ब्लास्टिंग चल रही थी। कुछ डेटोनेटर मिसफायर हुए। इससे पत्थर उड़कर आसपास रहने वाले ग्रामीणों के घर पर गिरे। आक्रोशित ग्रामीणों ने एजेंसी के दफ्तर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
घटना में एचआर मैनेजर धीरज कुमार सहित तीन कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण ने बगैर सूचना ब्लास्टिंग करने को लेकर एजेंसी पर प्रकरण दर्ज करवाने के लिए सिमरोल थाने का घेराव किया।
वहीं शनिवार से सड़क-फ्लाईओवर, सुरंग का काम एजेंसी ने बंद कर रखा है। एजेंसी के अधिकारी दिनभर सिमरोल थाने में बैठे रहे, लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। एजेंसी की तरफ से 15 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई। रविवार को तलाई स्थित एजेंसी कार्यालय पर कर्मचारी इकट्ठा हुए। उसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर राव का घेराव भी किया। फिर उन्होंने मैनेजर को दफ्तर में बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।
दो दिन बाद लिखी एफआईआर
प्रकरण दर्ज नहीं होने से कर्मचारी नाराज थे। सुरक्षा को लेकर मुझे बातचीत करने आए थे। बाद में उन्होंने मुझे दफ्तर में बंद किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा होने के बाद एफआइआर लिखी गई। वैसे अभी काम शुरू नहीं करेंगे। – नागेश्वर राव 
प्रोजेक्ट मैनेजर, मेघा इंजीनियरिंग
यह होगा प्रोजेक्ट पर असर
इंदौर-खंडवा राजमार्ग को जनवरी 2025 तक पूरा करना है, मगर बार-बार विवाद होने से एजेंसी ने मौखिक रूप से एनएचएआई को काम छोड़ने के बारे में कह दिया है। ऐसे में प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा और एनएचएआई को दूसरी एजेंसी की तलाश करनी होगी।
इस प्रक्रिया में महीनों का समय लग सकता है। काम बंद रहने से प्रोजेक्ट की अवधि भी बढ़ानी होगी। वहीं राजमार्ग को सिंहस्थ तक पूरा इसलिए करना है, क्योंकि ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। वैसे अभी 40 फीसद काम बाकी है।
[3:12 pm, 30/9/2024] Abhishek Raghuvanshi Ji 2: इंदौर में मुफ्त प्लाट, बच्चों की पढ़ाई और दवा दिलाने के नाम पर मतांतरण की साजिश
इंदौर शहर में पुलिस ने एक क्रिश्चियन नेता को लालच देकर मतांतरण करवाने को आरोप में गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठन के कुछ लोग रविवार को भीड़ के साथ उसके घर पहुंचे थे। इस दौरान वो सनातन धर्म के खिलाफ लोगों को भड़का रहा था।
हीरानगर पुलिस ने एक क्रिश्चियन नेता को गिरफ्तार किया है।
हर रविवार महिलाओं और बच्चों को अपने घर पर बुलाता था।
पहले भी सनातन विरोधी संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 609 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 631 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 677 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 678 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 678 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 12 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 12 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 12 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 12 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 12 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
↑