ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के अंतर्गत इंदौर नगरीय ज़ोन-01 में, अवैध नशे व अवैधानिक गतिविधियों पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी।
● ऑपरेशन "ईगल क्लॉ" के अंतर्गत इंदौर नगरीय ज़ोन-01 में, अवैध नशे व अवैधानिक गतिविधियों पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी।
● ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के अंतर्गत इंदौर नगरीय ज़ोन-01 में, अवैध नशे व अवैधानिक गतिविधियों पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी।
● अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली महिला तस्कर, गांजे व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
● एरोड्रम पुलिस की चैकिंग की कार्यवाही में महिला तस्कर से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा और एक अवैध हथियार पिस्टल 02 जिन्दा कारतूस सहित बरामद |
● थाना मल्हारगंज क्षेत्र में धारदार तलवार पुलिस द्वारा जप्त ।
● अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते 8 आरोपी गिरफ्तार |
● सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस का कड़ा रूखः 3 गिरफ्तार |
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध नशे पर कड़ा प्रहार करने की दिशा में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एडिश्नल डीसीपी जोन-01 श्री आलोक शर्मा के नेतृत्व में एसीपी मल्हारगंज, थाना प्रभारी एरोड्रम, थाना प्रभारी मल्हारगंज सहित पुलिस फोर्स द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्र व् थाना मल्हारगंज के विभिन्न पर संदिग्धों व गुंडे बदमाशों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध असामाजिक तत्वों, नशाखोरी कर वाहन चलाने वाले तथा बदमाशों पर विशेष नजर रख चेकिंग गई। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा एरोड्रम व् मल्हागंज थाना क्षेत्र में ड्रग पेडलर्स के घरो पर सर्चिग अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 25 ड्रग पेडलर्स को चेक किया गया।
थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग पाईंट लगाकर करीब 250-300 वाहन व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग की गई जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर धारा 185 मो. व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम ने नशा बेचने और नशा करने वालों के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए देर रात को की गई वाहन चैकिंग में छोटा बागड़दा चौराहा सुपरकोरिडोर रोड इंदौर पर वाहन चेकिंग के दौरान छोटा बागड़दा गांव की तरफ से एक महिला चैकिंग स्थल की ओर आती दिखी जिसके हाँथ में एक प्लास्टिक का सफेद रंग का झोला था जो पुलिस को देख कर चैकिंग स्थल से थोडी पहले एक दम से रुक गई तथा पुनः आगे बढी इस पर शंका होने पर उस महिला को रोका गया तथा उसके हाँथ में पकड़े झोले को चैक कराने के लिये बोला तो वह महिला एकदम घबरा गई जिसका नाम पता पुछते अपना नाम श्रीमती रानी देवीकर उम्र 38 साल निवासी लक्ष्मीबाई अनाज मंडी झोपड़ पट्टी इंदौर का होना बताया। झोले को खुलवाकर देखा तो झोले के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक पिस्टल दिखी जिसकी मैगजीन के अन्दर दो जिन्दा भी कारतूस मिले । पुलिस द्वारा महिला तस्कर के अधिपत्य से 1 किलो 50 ग्राम गांजा और एक देसी पिस्टल के साथ दो जिन्दा कारतूस विधिवत बरामद किए। आरोपी रानी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी महिला के पति भोला की भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने की शोहरत है।
इसी प्रकार थाना मल्हारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान राहुल उर्फ नाना राठौर निवासी मल्हारगंज के पास से एक धारदार तलवार पुलिस द्वारा जप्त कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए 8 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें उदित (37), गौरव (26), अमीत (22), यश (30), हर्ष (28), सुजल (30), अंशुल (19) और हर्ष पारखे (21) शामिल हैं। सभी आरोपियों को धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
इसी दौरान, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के मामले में 3 आरोपियों, सागर सोनी (28), मोहम्मद जाकिर (49) और रविराज (25) के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही के तहत 02 व्यक्तियों के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
इंदौर पुलिस की उक्त प्रभावी कार्यवाही ने इंदौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत किया है। पुलिस विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रख, कुछ भी अवैधानिक लगने पर पुलिस को सूचित करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 11 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 11 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 11 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 11 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले