राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल के आंगन में लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता परमो धर्म का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल के आंगन में लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता परमो धर्म का संदेशराष्ट्रपति ने नव्य-भव्य श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया और मंदिर परिसर में कोटि तीर्थ कुंड पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत श्रमदान किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल के आंगन में लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता परमो धर्म का संदेश
राष्ट्रपति ने नव्य-भव्य श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया और मंदिर परिसर में कोटि तीर्थ कुंड पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत श्रमदान किया। उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सफाई की। राष्ट्रपति ने महाकाल के आंगन से यही संदेश दिया कि वर्तमान में स्वच्छता भी परम धर्म है।
कहा- उज्जैन आना, स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान करना सौभाग्य।
राष्ट्रपति मुर्मु ने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड का किया भूमिपूजन।
उज्जैन से पहले इंदौर स्थित रेसीडेंसी में कदंब का पौधा रोपा।
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन आना भाग्य है और यहां स्वच्छताकर्मियों का सम्मान करना मेरा सौभाग्य। स्वच्छता मित्रों को पूरे देश की ओर से मैं धन्यवाद देती और प्रणाम करती हूं। ये अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं। इन्हें आज सम्मानित कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। जब यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को उज्जैन में आयोजित स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में कही, तो कुछ आंखें भावुक होकर बरस पड़ीं, तो कुछ चेहरे खुशी और गर्व से भर गए। ये आंखें और चेहरे उनके थे, जो दशकों से सफाई के काम में जुटे हैं। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर उन्हें लगा जैसे सदियों का दर्द दूर हो गया हो।
दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार सुबह इंदौर स्थित रेसीडेंसी में कदंब का पौधा रोपा और फिर महाकाल के दर्शन-पूजन करने उज्जैन पहुंचीं। वहां स्वच्छता मित्रों का सम्मान कर इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन रोड निर्माण का भूमिपूजन किया।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर जाकर विधि विधान से पूजन-अभिषेक किया। राष्ट्रपति ने श्री महाकाल महालोक में स्थापित होने वाली मूर्तियों के शिल्पकारों से चर्चा कर उनकी प्रशंसा की। सीएम मोहन यादव ने मूर्तिकारों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
स्वच्छता में मप्र ने किया कमाल, इंदौर अद्भुत
स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने जनसेवा की शुरुआत स्वच्छता कार्य से ही की थी। मैं नगर परिषद में उपाध्यक्ष थी, तब वार्डों में जाती और सफाई का निरीक्षण करती। अब देश में सफाई के प्रति बदलाव देख खुशी महसूस होती है।
स्वच्छ भारत मिशन से बच्चों की मृत्यु दर में कमी आई है। स्वच्छता में मध्य प्रदेश ने बहुत अच्छा काम किया है। इंदौर तो अद्भुत है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं स्वच्छता मित्रों को प्रणाम करता हूं। वे देवताओं के रूप हैं। स्वच्छ अभियान सात रेटिंग का है।
एक रेटिंग पाने वाले शहर के सभी स्वच्छता कर्मियों को एक-एक हजार रुपये, दो रेटिंग वालों को दो-दो हजार, इस तरह रेटिंग के अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वच्छता मित्रों से कहा कि हम आपके आभारी हैं कि आप देश-प्रदेश को स्वच्छ रखते हैं।
देश की उन्नति के लिए किया पूजन
महाकाल मंदिर आगमन पर वेदपाठी बटुकों ने स्वस्तिवाचन व शंख की मंगल ध्वनि से राष्ट्रपति की अगवानी की। शुभ वाद्य यंत्रों की मनोरम ध्वनि सुन राष्ट्रपति मुग्ध हो गईं। मंदिर में फूलों से सुंदर सजावट की गई थी। उन्होंने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पंचामृत अभिषेक पूजन कर देश में सुख-समृद्धि की कामना से भगवान को ब्रह्म कमल चढ़ाया। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु भी थीं। राष्ट्रपति ने नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाया। पश्चात मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रुद्राक्ष की माला, प्रसाद तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इंदौर में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
उज्जैन से इंदौर पहुंचकर राष्ट्रपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षा समारोह में शामिल हुईं। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को 107 स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए। वहीं 147 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। समारोह में विद्यार्थी व शोधार्थियों ने गर्व के साथ पारंपरिक भारतीय वेशभूषा धारण की। समारेाह के पश्चात राष्ट्रपति झारखंड के लिए रवाना हो गईं।
स्वच्छताः सर्वधनं, स्वच्छताः सर्वरोगहरम्।
स्वच्छताः सर्वसुखदं, स्वच्छताः सर्वलक्षणम्।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन के पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थित कोटि तीर्थकुण्ड में स्वच्छता सेवा एवं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 5 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 5 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 5 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 6 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 9 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 10 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 11 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 12 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 13 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 14 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 15 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले