देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 21 बार पढ़ी गई

नागपुर में लॉकडाउन तोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने लोगों को बीच रोड पर कराया योगा

महाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योगा करवाया. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना वायरस (CoronaVirus) के 72 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 59 मामले मुंबई में दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 302 हो गई है. मुंबई. कोरोना वायरस महामारी (CoronaVirus) लगातार बढ़ती जा रही है. पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) है. सरकार ने कोरोना (COVID-19) से बचाव के लिए घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं. लेकिन अभी भी लोग इसका उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि अब पुलिस ने भी शख्‍त रुख अपनाना शुरू का दिया है. ताजा मामला महाराष्‍ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां पर जो लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन कर रहे थे, उनसे पुलिस ने रोड पर ही योगा कराया. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्‍यान रखा गया.महाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योगा करवाया।

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नागपुर में लॉकडाउन तोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने लोगों को बीच रोड पर कराया योगा

महाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योगा करवाया.

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना वायरस (CoronaVirus) के 72 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 59 मामले मुंबई में दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 302 हो गई है.

मुंबई. कोरोना वायरस महामारी (CoronaVirus) लगातार बढ़ती जा रही है. पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) है. सरकार ने कोरोना (COVID-19) से बचाव के लिए घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं. लेकिन अभी भी लोग इसका उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि अब पुलिस ने भी शख्‍त रुख अपनाना शुरू का दिया है. ताजा मामला महाराष्‍ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां पर जो लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन कर रहे थे, उनसे पुलिस ने रोड पर ही योगा कराया. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्‍यान रखा गया.

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 59 मामले मुंबई में दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 302 हो गई है. राज्‍य में अभी तक 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

लॉकडाउन के दौरान देशभर से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे. आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार और अन्‍य राज्‍यों से भी ऐसे मामले मसाने आए हैं.

प्रयागराज में लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस सख्त, 24 घंटे में 28 गिरफ्तार
कोरोना के खतरे को रोकने को लेकर देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. प्रयागराज जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए 185 नाकों और चौराहों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है. सिर्फ 30 मार्च को जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रयागराज जिला पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों मेंमुकदमे भी दर्ज किए हैं. पुलिस ने 30 मार्च को 6288 वाहनों की जिले में चेकिंग करायी है, जिसमें से बेवजह सड़क पर वाहनों को लेकर निकल रहे लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने 942 वाहनों का चालान किया है और 12 वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की है.

बिहार में भी कानून तोड़ने वालों पर सख्ती
बिहार पुलिस द्वारा बीते 7 दिनों में इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया गया है. इस रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस दौरान कुल 339 एफआईआर दर्ज किए गए, जबकि 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया. लॉकडाउन कानून के उल्लंघन में बिहार पुलिस ने गाड़ियों पर भी सख्ती दिखाई है, यही कारण है कि 5388 गाड़ियों को बिहार पुलिस द्वारा जब्त किया गया है. बीते सात दिनों के राजस्व की बात करें तो इस दौरान बिहार पुलिस को एक करोड़ 5 लाख 60 हजार 50 रुपये की आमदनी हुई है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए Mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 9:25 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 11 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 12 घंटे पहले
↑