देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 16 बार पढ़ी गई

NSA अजीत डोभाल के निर्देश पर कैसे दिल्ली पुलिस ने ऑपरेट किया ‘ऑपरेशन मरकज’

दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात से ही ऑपरेशन की शुरुआत कर चुकी थी.(फाइल फोटो) दिल्ली में मरकज सम्मेलन का जमावड़ा हुआ था इसलिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
NSA अजीत डोभाल के निर्देश पर कैसे दिल्ली पुलिस ने ऑपरेट किया ‘ऑपरेशन मरकज’

दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात से ही ऑपरेशन की शुरुआत कर चुकी थी.(फाइल फोटो)

दिल्ली में मरकज सम्मेलन का जमावड़ा हुआ था इसलिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी. न्यूज 18 हिंदी को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने इस ऑपरेशन की कमान खुद संभाल रखी थी. दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात से ही ऑपरेशन की शुरुआत कर चुकी थी.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर इस समय चर्चा के केंद्र में है हजरत निजामुद्दीन (Nizamuddin) मरकज में हुआ तब्लीगी जमात (Tabligi Jamaat) का धार्मिक कार्यक्रम. इसमें शामिल होने वाले लगभग 2 हजार लोगों को क्वारांटीन में रखा गया है. साथ में इसमें शामिल होने वाले कई लोगों के कोराना वायरस संक्रमित होने कारण मौत भी हो चुकी है. वहीं इस जमात में शामिल होने वाले कई लोगों का इलाज दिल्ली सहित देश के दूसरे राज्यों में भी चल रहा है. इसके लिए 28 मार्च को ही गृह मंत्रालय (MHA) ने देश के सभी राज्यों के डीजीपी (DGP) और चीफ सेक्रेटरी (CS) को पत्र लिखा था. इसमें इस बात का जिक्र था कि तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले लोग जो कि निजामुद्दीन से अलग-अलग राज्यों में गए हैं, उनकी मेडिकल जांच की जाए.

चूंकि दिल्ली में जमावड़ा हुआ था इसलिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी. न्यूज 18 हिंदी को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने इस ऑपरेशन की कमान खुद संभाल रखी थी. दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात से ही ऑपरेशन की शुरुआत कर चुकी थी. सूत्रों का कहना है कि चूंकि मामला धर्म विशेष और विदेशी नागरिकों से जुड़ा हुआ था इसलिए दिल्ली पुलिस को सख्ती से निपटने की मनाही थी. अजीत डोभाल लगातार दिल्ली पुलिस पुलिस कमिश्नर से संपर्क में थे. आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस ने इस ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया.

दिल्ली पुलिस शनिवार रात से ही ऑपरेशन में लग गई
शनिवार रात तकरीबन 11 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम एलएनजेपी अस्पताल (Lnjp Hospital) पहुंचती है. दिल्ली पुलिस अस्पताल प्रशासन से आग्रह करती है कि हमें कुछ डॉक्टरों की जरूरत है. दिल्ली में एक जगह पर ज्यादा भीड़ हो रखी है. वहां पहुंच कर कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण की जांच करनी है. दिल्ली पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल की तरफ से दो जूनियर रेजिडेंट डाक्टर मिलते हैं. दिल्ली पुलिस उन दोनों डॉक्टरों को एलएनजेपी से सीधे हजरत निजामुद्दीन थाने लेकर पहुंचती है. हजरत निजामुद्दीन थाने में दोनों डॉक्टरों को बताया जाता है कि आपको कहां जाना है और आपको वहां जाकर किस तरह व्यवहार करना है.lNJP अस्पताल में 34 लोगों को पहले भर्ती कराया गया
रात तड़के 1.30 बजे दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ हजरत निजामुद्दीन के एक मस्जिद में प्रवेश करती है. मस्जिद में प्रवेश करने से पहले मस्जिद के इमाम और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाता है. डॉक्टरों ने जब वहां पर कुछ लोगों की जांच की तो स्थिति भयानक दिखी. लगभग 300 लोगों को कोरोना के लक्षण नजर आए. दिल्ली पुलिस ने मस्जिद के इमाम को समझाया कि यहां रहना इन लोगों के लिए तो खतरा है ही दूसरे लोग भी इससे संक्रमित हो सकते हैं. इसलिए तुरंत इन लोगों को मस्जिद से नकाला जाए.

दिल्ली पुलिस रविवार को दोपहर तक 25 लोगों को एलएनजेपी में भर्ती करा चुकी थी. हजरत निजामुद्दीन गए डाक्टरों ने अस्पताल प्रशासन को जो रिपोर्ट दी वह काफी चौंकाने वाली थी. कहा ये गया है कि लगभग 1800 लोग इन लोगों के संपर्क में आए हैं. जैसे ही यह बात सामने आई इसकी हर तरफ चर्चा होने लगी. अस्पताल प्रशासन ने रविवार को छु्ट्टी होने के बावजूद अपने डाक्टरों को शाम 7 बजे तक अस्पताल पहुंचने का मैसेज दिया. मैसेज में कहा गया कि किसी भी समय 300 कोरोना के संदिग्ध अस्पताल पहुंच सकते हैं. इसलिए तुरंत ही अस्पताल पहुंचे.

रविवार को दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी
दिल्ली पुलिस ने यह रिपोर्ट रविवार सुबह गृह मंत्रालय को दे दी थी. क्योंकि कई विदेशी भी मस्जिद में रह रहे थे. इसलिए दिल्ली पुलिस मीडिया से बचकर रविवार सुबह से ही लोगों को दिल्ली के कई अस्पतालों में पहुंचाने लगी. रविवार रात ही एलएनजेपी के मेडिकल डायरेक्टर ने न्यूज18हिंदी से बातचीत में कहा कि 34 मरीज भर्ती हो चुके हैं और लगभग 300 लोगों के लिए बेड तैयार करने को कहा गया है.

बता दें 21 मार्च को मिशनरी काम के लिए लगभग 824 विदेशी तब्लीग़ जमात कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों में थे. जबकि 216 विदेशी नागरिक मरकज़ में रह रहे थे. मरकज में 1500 से अधिक भारतीय जमात कार्यकर्ता भी मौजूद थे. फिलहाल मरकज मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. मौलाना साद और तब्लीग जमात के अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है.

ये भी पढ़ें: 

Covid-19 के लक्षण आने पर दिल्ली के इन अस्पतालों में हो सकते हैं भर्ती, देखिए पूरी लिस्‍ट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 9:24 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 3 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 4 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 4 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 4 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 4 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 8 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 9 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 10 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 11 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 12 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 12 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 13 घंटे पहले
↑