देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

राज्य सरकार ने इप्का कंपनी के कर्मचारियों को मुहैया कराई आवास सुविधा – वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कंपनी की इस दवा के अमेरिका एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध की मांग की थी

राज्य सरकार ने इप्का कंपनी के कर्मचारियों को मुहैया कराई आवास सुविधा वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कंपनी की इस दवा के अमेरिका एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध की मांग की थी शासन की तत्परता और सजगता से एक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा बनाने वाली कंपनी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राज्य सरकार ने इप्का कंपनी के कर्मचारियों को मुहैया कराई आवास सुविधा
वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कंपनी की इस दवा के अमेरिका एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध की मांग की थी
शासन की तत्परता और सजगता से एक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा बनाने वाली कंपनी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इप्का लेबोरेटरी कंपनी विगत दिनों लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण बंद होने की कगार पर आ गई थी. यहाँ कार्यरत कर्मचारी निरंतर आवागमन और अन्य बाधाओं के कारण फ़ैक्ट्री नहीं पहुँच पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह फ़ैक्ट्री हाइड्रोक्सीक्लोरो क्वीन नामक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा के निर्माण के लिए उपयोग में आने वाले रा मटेरियल के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण फ़ैक्ट्री है। भारत सरकार द्वारा इस रा मटेरियल के निर्माण के लिए इस कम्पनी को अधिकृत किया गया है। यह केमिकल मटेरियल उस दवा को बनाने के काम आता है जिस दवा से अभी कोरोना का उपचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री इक़बाल सिंह बैंस के संज्ञान में यह तथ्य आने पर उन्होने संभागायुक्त इन्दौर को निर्देश दिए थे। संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने फै़क्टरी प्रबंधन से चर्चा की और सभी बाधाएँ दूर करने का इंतज़ाम किया। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के रिक्त पड़े फ़्लैट्स कंपनी को कर्मचारियों के आवास के लिए मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र इंदौर के MD श्रीकुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि यहाँ कार्यरत लगभग 700 कर्मचारियों ने कर्फ़्यू और अन्य वजह से काम पर आना छोड़ दिया था। यह तथ्य संज्ञान में आने पर इन कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था निकट के आईडीए के फ़्लैट्स में की गई है। स्कीम नंबर 155 में स्थित मल्टी में फ़्लैट्स इस कंपनी को उपलब्ध कराए गए हैं। फ़ैक्ट्री के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हाइजीनिक वातावरण में यहाँ रहेंगे। फ़ैक्ट्री में कार्यरत जो कर्मचारी अपने दोपहिया वाहनों से शहर के विभिन्न स्थानों से फ़ैक्ट्री आते थे अब उनके फ़ैक्ट्री आने जाने के लिए बस का इंतज़ाम भी कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर अटल सिटी ट्रांसपोर्ट से किया गया है। इन बसों को परमिट प्रदान किया गया है। कर्मचारियों के खाने पीने की व्यवस्था वहीं पर की जा रही है। अब यह फ़ैक्ट्री पुनः प्रारम्भ हो गई है और देश एक महत्वपूर्ण दवा निर्माण के उपयोगी घटक से वंचित नहीं होगा। कंपनी के फ़ैक्ट्री मैनेजर श्री चंद्रसेन हिलाल का कहना है कि यदि इन्दौर का प्रशासन उनकी मदद नहीं करता तो कोरोना के उपचार में उपयोग आने वाली एक महत्वपूर्ण दवा के निर्माण में गंभीर बाधा उत्पन्न हो जाती। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने पिछले दिनों बताया था कि अनुबंध के तहत उक्त कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली कोरोना संक्रमण के उपचार की उक्त दवा का पूरी तरह एक्सपोर्ट अमेरिका को किया जा रहा है। श्री मोघे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उक्त दवा के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिसके बाद उक्त दवा के एक्सपोर्ट पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। और कंपनी अब इस दवा की सप्लाई भारत सरकार और मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को कर रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑