देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

फर्जी डिग्री और डमी कैंडिडेट मामला : कांग्रेस शासनकाल में भर्ती हुए कर्मचारियों की होगी जांच, एसओजी कसेगा शिकंजा

जयपुर।

Abhishek Raghuvanshi8 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान भर्ती हुए तमाम कर्मचारियों की अब जांच होगी. इसे लेकर कार्मिक विभाग (भर्ती प्रकोष्ठ) ने एक आदेश जारी करते हुए बीते 5 सालों में भर्ती राज्य कर्मियों की विभागों को आंतरिक जांच करने की निर्देश दिए हैं. इस जांच में प्रमुख रूप से बीते 5 साल में भर्ती हुए कर्मचारी की डिग्री और दस्तावेज खंगाले जाएंगे, ताकि प्राइवेट यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री या फिर डमी कैंडिडेट के जरिए भर्ती हुए कर्मचारियों को पकड़ा जा सके।

बीते 5 साल में लाइब्रेरियन ग्रेड-III, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), रीट 2021, कांस्टेबल 2021, वनरक्षक और वरिष्ठ अध्यापक जैसी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए. इसके अलावा पीटीआई भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्री और डमी कैंडिडेट के मामलों की एसओजी जांच कर रही है. ऐसे में अब इन भर्तियों में शामिल ऐसे कैंडिडेट जो विभागों में नियुक्त किए जा चुके हैं, उनकी भी इंटरनल जांच की जाएगी, ताकि फर्जी दस्तावेज या डमी कैंडिडेट के सहारे भर्ती हुए कर्मचारियों को पकड़ा जा सके।

सूचना एसओजी को उपलब्ध करवाने के निर्देश : इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से बीते 5 साल में भर्ती हुए कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट्स के मिलान के लिए इंटरनल इन्वेस्टिगेशन कमेटी बनाने को कहा है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि वर्तमान में विभाग में कार्यरत कर्मचारी कहीं फर्जी डिग्री या डमी कैंडिडेट के भरोसे तो इस मुकाम तक नहीं पहुंचा. कार्मिक विभाग के आदेशों में कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेज और आवेदन के समय पेश किए गए आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर की जांच करने और जांच के बाद जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएं संदिग्ध पाई गई हैं, उसकी सूचना एसओजी को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं.बता दें कि बीते दिनों एसआई भर्ती में डमी कैंडीडेट्स का मामला सामने आया था. इस पर एसओजी ने अब जांच को आगे बढ़ाया है और इसी के आधार पर बीते 5 साल में हुई भर्तियों को लेकर मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद अब कार्मिक विभाग ने बीते 5 साल में भर्ती हुए कर्मचारियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑