कांग्रेस नेता ने किया वक्फ बोर्ड के साथ गबन, दुकानदारों से की जबरन वसूली, अब मिला 7 करोड़ रिकवरी का नोटिस
उज्जैन।
उज्जैन। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रियाज खान को भोपाल वफ्फ बोर्ड ने सात करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस दिया है. गुरुवार को रियाज खान पर खाराकुआं थाना पुलिस ने वफ्फ बोर्ड की जमीन के दुकानदारों को धमकाकर अवैध वसूली करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. 26 सालों से वक्फ बोर्ड की मदार गेट मस्जिद व कब्रस्तान सहित अन्य सम्पत्तियां की जिमेदारी पूर्व अध्यक्ष रियाज खान पर थी. इस बीच रियाज खान ने वक्फ बोर्ड को करोड़ों का चूना लगा दिया. अब वक्फ बोर्ड की तरफ से रियाज खान को नोटिस भेज सात दिन में जवाब तलब किया है।
2006 से 2023 तक 7 करोड़ 11 लाख रुपए हड़पे
कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष और शहर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रियाज खान 26 वर्ष तक उज्जैन वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहे हैं. इसके चलते वक्फ बोर्ड की मदार गेट मस्जिद व कब्रस्तान सहित अन्य सम्पत्तियों की देख रेख रियाज खान करते थे, वफ्फ बोर्ड भोपाल ने रियाज खान पर 2006 से 2023 तक 7 करोड़ 11 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाकर नोटिस भेज सात दिन में जवाब तलब किया है. वक्फ बोर्ड की शिकायत अनुसार, रियाज के कार्यकाल की जांच के लिए 2 अगस्त 2023 को समिति गठित की थी।
बिना सूचना करा दिया अवैध निर्माण
जांच में पता चला रियाज खान ने वक्फ बोर्ड ने मदार गेट पर 115 दुकानों, 2 स्कूल बिल्डिंग तथा 5 ऑफिस रूम का निर्माण वक्फ सम्पत्ति के रूप में किया. रियाज ने इन सम्पत्तियों का कई वर्षों तक किराया वसूला. परन्तु इसकी सूचना मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को नहीं दी और किराए से प्राप्त आय का हिसाब भी वक्फ अधिनियम अनुसार भी वक्फ बोर्ड को नहीं देकर वक्फ सम्पत्तियों का उपयोग कर अनाधिकृत लाभ लिया।
रियाज खान के खिलाफ केस दर्ज
खाराकुआं थाना सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि ”उज्जैन के खाराकुवा थाना क्षेत्र के मदर गेट पर वक्फ बोर्ड दुकानों में अवैध वसूली को लेकर वक्फ बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष ने आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने वक्फ की जमीन पर बनी दुकानों के किरायदारों से डरा धमका कर किराया वसूल करने की शिकायत की थी. मामले में जांच के बाद भी जबरिया वसूली करने पर रियाज खान के खिलाफ धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है. जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 10 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 11 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 12 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 17 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 18 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 18 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 20 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले