
इंदौर पुलिस नगरीय जोन-01 ने, समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नया सवेरा-एक नई शुरुआत के तहत एक नई हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
आम नागरिक हेल्पलाईन नंबर-7049108852 पर संपर्क कर, क्षेत्र में नशा का कारोबार करने वाले, नशे करने वाले तथा वह स्थान जहाँ पर नशाखोरी होती है, आदि की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
नशे से संबंधित सूचना पुलिस को देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही सूचना सही पाए जाने पर, उचित इनाम भी दिया जाएगा।
