
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी)-2024 के लिए आवेदन 30 मई से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून है। अभ्यर्थी वेबसाइट https://afcat.cdac.in/afcatreg/candidate/login पर फॉर्म भर सकेंगे। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन/ बीई/बीटेक पास होना चाहिए। आवेदन का शुल्क सभी वर्गों के आवेदकों के लिए 250 रुपए रखा गया है।
