
✓आरोपियों के द्वारा रात में बड़ी ग्वालटोली स्थित घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
✓आदतन आरोपी फरहान चंदन वाला के विरुद्ध चोरी, मारपीट, NDPS एक्ट संबंधित कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है ।
✓आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है , इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामो पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना पलासिया द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपियों को घेराबंदी पकडा व नाम पता पुछने पर नाम आरोपी (1). फरहान पिता जमील खान चंदनवाला निवासी नयापुरा पत्ती बाजार इंदौर (2) अकील अंसारी पिता इलियास अंसारी निवासी रानीपुरा इंदौर का होना बताया । आरोपियों के पास से मिले मोबाइल के संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा बड़ी ग्वालटोली स्थित घरों से दिनांक 02/10/2023 को फरियादी के घर में घुसकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना पलासिया पर अपराध धारा 380, 457 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
*आरोपियों द्वारा मोबाइल चोरी की वारदात का मशरूका बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना थाना पलासिया पुलिस के द्वारा की जा रही है।*

