
गंदगी देख एच ओ, ए एस आई और दरोग़ा पर जताई नाराज़गी,एड कमिश्नर को दिए निरीक्षण करने के निर्देश
गुणवत्ताहीन आर सी सी सड़क के निरीक्षण पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए तत्काल निर्माणकर्ता एजेंसी की जाँच के दिए निर्देश
इंदौर ।मध्य प्रदेश का इंदौर शहर बीते 7 सालों से लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में पहले पायदान पर चुना जा रहा है ऐसे में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक बार फिर से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभल लिया है गुरुवार को तड़के सुबह से ही महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद प्रणवमंडल के साथ विधानसभा पाँच के वार्ड 41 में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता का हाल जाना,महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफ़ाई की लापरवाही पर एच ओ, ए एस आई और दरोग़ा पर नाराज़गी जताई साथ ही रहवासियों के द्वारा गंदगी करने पर उनको सख़्त लहजे में समझाईश भी दी।निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन से टेलीफ़ोनिक चर्चा कर क्षेत्र में तत्काल दौरा कर सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।मंगलमूर्ति नगर में ऋद्धि सिद्धि नगर को जोड़ने वाली बनी गुणवत्ताहीन आर सी सी सड़क के निरीक्षण पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए तत्काल निर्माण कर्ता एजेंसी की जाँच के निर्देश भी दिए।

