दिल्ली: फेमस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी Mercedes, 5 लोग कार के नीचे आए- VIDEO
दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन रेंज में तेज रफ्तार मार्सिडीज कार एक फेमस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी. कुछ लोग वहां कचौड़ी खा रहे थे और बैठे थे जो तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए.
दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन रेंज में तेज रफ्तार मार्सिडीज कार एक फेमस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी. कुछ लोग वहां कचौड़ी खा रहे थे और बैठे थे जो तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-79 में रहता है.
मार्सिडीज कार के ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को इस घटना की जानकारी मिली थी. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार अचानक दुकान में घुस जाती है. पुलिस के मुताबिक, कार फतेहचंद कचौड़ी वाले के दुकान में घुसी थी, जिससे उनका बड़ा नुकसान हुआ.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद एक महिला भी हादसे का शिकार हो गई, जिन्हें बताया जा रहा है कि गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पत्नी को कार के नीचे तलाश रहा है. हालांकि, वह जोरदार टक्कर की वजह से दुकान के अंधर जाकर गिरी थी.
कार को किया गया जब्त
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तीर्थ राम अस्पताल ले जाया गया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना के बाद कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती मेडिकल जांच से पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था.
कार में मौजूद थी आरोपी की पत्नी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रविवार को हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. आरोपी पेशे से वकील है और हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी कार में मौजूद थी. पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी नशे में नहीं था और इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले