देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

कोर्ट में केजरीवाल की दलीलें, जज की आपत्तियां और ED का बयान… जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया. यहां ईडी ने फिर केजरीवाल की सात दिन की हिरासत मांगी है.

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया. यहां ईडी ने फिर केजरीवाल की सात दिन की हिरासत मांगी है. ईडी का कहना था कि केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. उनका एक अन्य आरोपी से आमना-सामना करवाना है.

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा- मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है. क्या मेरी गिरफ्तारी के लिए कोई पर्याप्त आधार है? किसी कोर्ट ने अब तक मुझे दोषी नहीं माना है, फिर मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है. इसके बावजूद केजरीवाल को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. अदालत ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है. 

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल को कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी में भेजा था. आज उनकी कस्टडी समाप्त होने जा रही थी. इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेंन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया. कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 4 दिनों के लिए और बढ़ा दी. अब ईडी को अब केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक मिल गई है.

केस में मेरा चार बार नाम आया’

कोर्ट में केजरीवाल ने यह भी कहा, अच्छे माहौल में मुझसे पूछताछ हुई है. केस में मेरा नाम सिर्फ चार बार आया है. वहीं, ईडी ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ के दौरान केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं. हम चाहते हैं कि केजरीवाल का सामना दीपक चागेला (गोवा के AAP नेता) से कराया जाए. ईडी ने अरविंद केजरीवाल की सात दिन की रिमांड की मांग की है.

‘केजरीवाल से पूरी जानकारी लेना चाहते हैं’

ईडी का कहना था कि हम मामले के बारे में पूरी जानकारी करना चाहते हैं. वो जानबूझकर जानकारी और अपना आईटीआर साझा नहीं कर रहे हैं. ईडी इससे पहले दीपक चागेला का बयान दर्ज कर चुकी है.

‘मुझे किसी कोर्ट ने दोषी नहीं पाया’

वहीं, केजरीवाल का कहना है कि ये मामला फिलहाल दो साल से चल रहा है. अभी तक किसी भी कोर्ट ने मुझे दोषी नहीं पाया है. CBI ने 31 हजार पेजों की चार्जशीट दायर की है. ईडी ने 25 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की है. अब तक चार बयानों में मेरा नाम आया है. केजरीवाल ने उन बयानों को पढ़कर सुनाया, जिनमें उनका नाम लिया गया है.

‘हम सारी चीजें कोर्ट को बताना चाहते हैं’

केजरीवाल ने पूछा, मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया? क्या ये बयान एक मौजूदा सीएम को गिरफ्तार करने के लिए काफी है. केजरीवाल का कहना था कि रिमांड फेस करने में दिक्कत नहीं है. हम सारी चीजें कोर्ट को बताना चाहते हैं. उन्होंने शरत चंद्र रेड्डी की कंपनी अरबिंद फार्मा के इलेक्टोरल बॉन्ड का जिक्र भी किया.

केजरीवाल ने एमएसआर (मगुंटा रेड्डी, केस में सरकारी गवाह) का बयान पढ़ते हुए कहा कि, ‘वो शाम 4:30 बजे मुझसे मिलने आए. वो दिल्ली में अपना धर्मार्थ संगठन खोलना चाहते थे और जमीन मांगी, मैंने कहा कि मैं एलजी को भेजूंगा. उसी दिन ईडी का छापा पड़ा और उन्होंने मामले को गलत ढंग से पेश किया. एमएसआर और उसके बेटे ने ईडी के सामने 6 बयान दिए हैं, लेकिन ईडी ने सिर्फ 7वें बयान का इस्तेमाल किया है. शरत रेड्डी ने 9 बयान दिए, लेकिन किसी में भी मेरा नाम नहीं था.

‘आप लिखित में बयान क्यों नहीं देते?’

इस पर कोर्ट ने कहा, आप लिखित में बयान क्यों नहीं दे रहे हैं. वहीं, ASG ने भी केजरीवाल के बोलने पर आपत्ति जताई. कोर्ट ने कहा, आप लिखित में बयान क्यों नहीं देते हैं. क्या आप अपने बयान को लिखित में दे सकते हैं ताकि ये कोर्ट कार्रवाई का हिस्सा बन सके.

‘सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे केजरीवाल’

ईडी की तरफ से पेश हुए ASG राजू ने कहा कि केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं. वो सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं. जो डिजिटल डेटा मिला है, उसको भी एग्जामिन किया जा रहा है. कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है, जिनसे आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज करना है.

‘जज ने केजरीवाल के वकील से कहा, अपनी आवाज धीमी करो’

ईडी का कहना था कि केजरीवाल ने जो बयान दिए हैं, उनका एग्जामिन किया जाना जरूरी है. उन्हें जांच में सहयोग करना होगा. वहीं, वकील रमेश गुप्ता ने कहा, मैं ईडी को जवाब देना चाहता हूं. इस पर जज ने कहा, आपके मुवक्किल (केजरीवाल) द्वारा पहले ही दलीलें दी जा चुकी हैं. रमेश गुप्ता का कहना था कि मैं ईडी के एप्लिकेशन का विरोध करना चाहता हूं. जज ने गुप्ता को टोका और कहा, कृपया अपनी आवाज धीमी करें. रमेश गुप्ता ने आगे कहा, गिरफ्तारी क्यों की गई? 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑