सांप और सांपो का ज़हर मंगवाने की बात एल्विश यादव ने कबूल की, रेव पार्टियों में आरोपियों से मिलता था
एल्विश यादव की मुश्किलें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं. सांप और सांप का ज़हर तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है. इस एक्ट के लगने से एल्विश की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.
एल्विश यादव की मुश्किलें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं. सांप और सांप का ज़हर तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है. इस एक्ट के लगने से एल्विश की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. इसके अलावा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि पूछताछ में एल्विश ने सांप और सांप का ज़हर मंगवाने की बात कबूल की है.
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपो का जहर मंगवाता था. इसके अलावा उसने ये भी माना है कि वो पुलिस की गिरफ्त में मौजूद अन्य आरोपियों को पहले से जानता था.
रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट के सामने पेश किया था, जहां से अदालत ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अब पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वो राहुल समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग अलग रेव पार्टियों में मिल चुका था और जान पहचान थी. इसके अलावा उसने आरोपियों से संपर्क में होने की बात भी मानी है.
आसानी से नहीं मिलेगी जमानत
नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर NDPS एक्ट की धारा 29 लगाई है. NDPS एक्ट की ये धारा तब लगाई जाती है जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश में शामिल हो. जैसे ड्रग की खरीद फरोख्त में. इस एक्ट में आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलती है. ऐसे में एल्विश के लिए मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं.
क्या है पूरा मामला?
पिछले साल नवंबर में नोएडा से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. ये पांच लोग थे राहुल, टीटूनाथ, जय करन, नारायण और रविनाथ. इनके पास से पुलिस को कई तरह के सांप और सांप का ज़हर मिला था. पूछताछ में पता चला कि सांपो के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टियों में होता है. साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में ये भी खुलासा कर दिया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में भी जहर से बने ड्रग्स का इस्तेमाल होता है.
इसके बाद पुलिस ने इन तमाम आरोपियों के साथ साथ एल्विश यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया था. कई बार पहले भी एल्विश से पूछताछ हुई, मगर बीते रोज़ पुलिस ने पूछताछ के बाद एल्विश को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए पाचों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.
एल्विश के खिलाफ धाराओं में केस
पुलिस ने बताया है कि एल्विश यादव के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट भी लगा दिया है. हालांकि एल्विश यादव खुद पर लगे इन आरापों से इनकार करते रहे हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 9 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले