देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

पैदल घर के लिए निकले शख्स ने मौत से पहले फोन पर कहा- लेने आ सकते हो तो आ जाओ

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिहाड़ी श्रमिकों पर पड़ा है Coronavirus Lockdown: रणवीर सिंह के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी ने उन्हें दिल्ली से गांव पैदल चलने को मजबूर किया. आगरा.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
लॉकडाउन: पैदल ही घर के लिए निकले शख्स ने मौत से पहले फोन पर कहा- लेने आ सकते हो तो आ जाओ

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिहाड़ी श्रमिकों पर पड़ा है

Coronavirus Lockdown: रणवीर सिंह के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी ने उन्हें दिल्ली से गांव पैदल चलने को मजबूर किया.

आगरा. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए इन दिनों देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इसी बीच शनिवार को 38 साल के एक शख्स की 200 किलोमीटर पैदल चलने के ेबाद मौत हो गई. अब इसका एक ऑडियो कॉल सामने आया है. जहां वो अपने घर वालों से बात कर रहा है. बता दें कि रणवीर नाम का ये शख्स दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में काम करता था. रेस्टोरेंट बंद होने के चलते रणबीर ने पैदल ही अपना गांव जाने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

क्या कहा फोन पर
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 42 सकेंड के इस ऑडियो कॉल में एक तरफ से आवाज आ रही है कि किसी से कहो कि वो तुम्हें मुरैना तक लिफ्ट दे दे. फिर आवाज़ आती है 100 नंबर पर कॉल करो. क्या वहां कोई एम्बुलेंस है? क्या वो तुम्हें यहां तक छोड़ सकता है. फिर एक ब्रेक के बाद रणबीर कहता है कि अगर लेने आ सकते हो तो आ जाओ.

भूख से हुई मौत!मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर दिल्ली से अपने गांव के लिए पैदल चला था. आगरा में सुबह पहुंचने के बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की. शनिवार सुबह 6.30 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे ही उसकी मौत हो गई. उनके रिश्तेदार मौत की वजह भूख-प्यास बता रहे हैं, जबकि सिकंदरा थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि मौत की वजह हार्ट अटैक है. हालांकि पोस्टमॉर्म रिपोर्ट का अभी इंतज़ार है.

पैदल चलने को मजबूर
रणवीर सिंह के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी ने उन्हें दिल्ली से गांव पैदल चलने को मजबूर किया. बताया जाता है कि एक स्थानीय दुकानदार तीनों की मदद के लिए आया और रणवीर को चाय बिस्कुट के लिए पूछा, लेकिन वो नहीं बच पाया.

घरवालों को दी गई जानकारी
बताया जाता है कि सिकंदरा क्षेत्र में कैलाश मोड़ पर पहुंचते ही रणवीर को बेचैनी होने लगी.  ऐसे में वो सड़क किनारे बैठ गया. इस बीच उसके दोनों साथी तब तक आगे निकल चुके थे. रणवीर ने एक दुकानदार से सीने में दर्द होने की बात कही. दुकानदार ने घर से चाय और बिस्किट लाकर खिलाए. इसके बाद तबीयत और बिगड़ गई.  थोड़ी देर बाद ही में ही रणवीर की मौत हो गई. बाद में पुलिस की मदद से घरवालों को खबर की गई.

ये भी पढ़ें:

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू की सहयोगी को भी हुआ कोरोना संक्रमण

Lockdown: दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट, कोरोना पीड़ितों के नाम पर ऐसे हो रही ठगी

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 3:03 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 घंटा पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 2 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 2 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 2 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 2 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑