क्रिप्टो करंसी में इन्वेटमेंट के नाम पर, “Cripto Street” के नाम से फर्जी कंपनी संचालित करने वाला कंपनी का कथित सीईओ, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार ।
★ क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त शिकायत में पश्चिम बंगाल की फरियादिया से आरोपी के द्वारा क्रिप्टो करंसी मार्केट "में इन्वेस्टमेंट के नाम से झांसे में लेते हुए, तीन गुना मुनाफा कमाने का झूठ बोलकर 8 लाख से ज्यादा रुपए लेकर की थी ठगी ।
★ क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त शिकायत में पश्चिम बंगाल की फरियादिया से आरोपी के द्वारा क्रिप्टो करंसी मार्केट “में इन्वेस्टमेंट के नाम से झांसे में लेते हुए, तीन गुना मुनाफा कमाने का झूठ बोलकर 8 लाख से ज्यादा रुपए लेकर की थी ठगी ।
★ आरोपी के द्वारा मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 18-20 लोगो को प्रतिदिन 1% और 10 माह में तीन गुना से अधिक प्रॉफिट जैसे झूठे विश्वास में लेते हुए की है करीब एक करोड़ से अधिक रुपए की ठगी।
★ आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही हैं वैधानिक कार्यवाही।
इंदौर शहर में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आर्थिक ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं ।
इसी अनुक्रम में उपायुक्त अपराध शाखा कार्यालय में पश्चिम बंगाल की फरियादिया लक्ष्मी शर्मा के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमे उसने क्रिप्टो करंसी में इन्वेटमेंट के नाम पर, “Cripto Street” नाम की कंपनी का स्वयं को सीईओ बताने वाले इंदौर के डॉ निरंजन प्रधान द्वारा फरियादिया को क्रिप्टो करंसी में इन्वेटमेंट पर प्रतिदिन 1% और 10 माह में चार गुना से अधिक प्रॉफिट कमाने के नाम पर , 8 लाख से ज्यादा रुपए अपनी फर्म RF3 world indore के खातों में डलवाकर, अब न तो मुनाफा दिया और ना ही मेरे रुपये वापस किये गए है, इस तरह मेरे तथा अन्य कई लोगो के साथ धोखाधड़ी की गई है।
क्राइम ब्रांच द्वारा शिकायत में जॉच करते हुए पाया गया कि हुगली पश्चिम बंगाल की फरियादिया लक्ष्मी शर्मा को आरोपी *डाँ निरंजन प्रधान निवासी समर्थ पार्क कालोनी ग्राम उमरिया महूँ इंदौर, द्वारा स्वंय को crypto street कंपनी का सीईओ बताते हुये क्रिप्टो करंसी में इंवेस्ट की गई धनराशी का तीन गुना प्रोफिट, प्रतिदिन 1 प्रतिशत, लगातार 10 माह तक देने का झांसा देकर 8 लाख 28 हजार की धनराशी अपने व्यक्तिगत व फर्म RF3 world indore के खातों में प्राप्त करके धोखाधडी कर ठगी की जाना पाया गया।
क्राइम ब्रांच इंदौर को पूछताछ एवं जांच में पता चला कि आरोपी की crypto street कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड न होकर फर्जी कंपनी है, जिसे इंदौर से संचालित कर देश के विभिन्न राज्यों के लोगो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर क्रिप्टो करंसी की रजिस्टर्ड कंपनी होना बताकर उक्त कंपनी के माध्यम से क्रिप्टो करंसी मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने पर में तीन गुना प्रॉफिट देने जैसे झूठ बोलकर ठगी करते थे, और इन्वेस्टर से रुपये लेकर उन्हें क्रिप्टो करंसी में मुनाफा भेजते थे, जिन्हे निवेशकों द्वारा रीडिम करवाने पर, पैसे उनके एकाउंट में नही आते थे। आरोपी ने इस प्रकार मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 18-20 लोगो को प्रतिदिन 1% और 10 माह में तीन गुना से अधिक प्रॉफिट जैसे झूठे विश्वास में लेते हुए की है करीब एक करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की शिकायतें प्राप्त हुईं है, जिसकी जांच की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा के अपराध धारा 420, 409, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी डाँ निरंजन प्रधान को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले