फर्जी लूट की घटना का पुलिस थाना रावजी बाजार ने किया पर्दाफाश, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
◆ आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिये अपनी पत्नी के साथ मिलकर रची थी, आंखों में मिर्च डालकर हुई लूट की झूठी कहानी।
◆ आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिये अपनी पत्नी के साथ मिलकर रची थी, आंखों में मिर्च डालकर हुई लूट की झूठी कहानी।
◆ पुलिस ने आरोपी पति व उसकी पत्नि को गिरफ्तार कर, लूट के रुपये भी किये जप्त
इंदौर पुलिस थाना रावजी बाजार पर घटना दिनांक 27/02/2024 को आवेदक बाबू भाई ने लिखित मे आवेदन प्रस्तुत किया कि मैंने अपने यहाँ पर काम करने वाले धवल को 01.50 लाख रुपये देकर रवाना किया था जिसके साथ किसी ने आँखों में मिर्ची डाल कर लूट कर ली है जो आनन्द अस्पताल इन्दौर में भर्ती है। जब में आनन्द अस्पताल गया तब मुझे धवल भाई ने बताया कि मैं आप के रुपये लेकर अपने घर जा रहा था मैं गाड़ी अड्डा चौराहे के पास पहुंचा तभी किसी ने मेरे चेहरे पर लाल मिर्ची पावडर फेक कर रुपये लूट लिये है। फरियादी की सूचना पर तत्काल थाना रावजी बाजार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना सनसनीखेज, गंभीर तथा अज्ञात आरोपी द्वारा आँखो मे मिर्ची डालकर लूट करने की होने से, यह पुलिस के लिये अत्याधिक चुनौती पूर्ण होने से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर एवं अति. पुलिस आयुक्त इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन 4 ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। उक्त निर्देश के परिपालन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री अभिनव विश्वकर्मा द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर देवेंद्र सिंह धुर्वे तथा थाना इन्चार्ज के नेतृत्व में प्रथक-प्रथक टीम गठित की।
उक्त टीमों के द्वारा घटना के संबंध में विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ तकनीकी सर्विलांस तथा सीसीटीव्ही फुटेज आदि के विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया। सतत् प्रयास के दौरान लगभग 150 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस द्वारा घटना का खुलासा कर आरोपियों को द्वारा गिरफ्त में लिया गया ।
आरोपी धवल भाई चिम्बाचे उम्र 26 साल हाल पता साउथ तुकागंज इन्दौर स्थायी पता ग्राम चाणसमा तालुका चाणसमा जिला
पाटन गुजरात से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पत्नि हिरल पति धवल भाई चिम्बाचे उम्र 23 साल हाल पता साउथ तुकागंज इन्दौर स्थायी पता ग्राम चाणसमा तालुका चाणसमा जिला पाटन गुजरात के साथ मिलकर अपना कर्जा चुकाने के लिये अपने सेठ बाबू भाई के रुपये हड़पने के लिये झूठी लूट की घटना का प्लान बनाया और बाबू भाई से रुपये लेने के लिये अपनी पत्नि को लालबाग पैलेस पर रुपये लेने के लिये व्हाट्सएप पर वॉइस कॉल कर बुलाया और रुपये देकर रवाना कर दिया और गाड़ी अड्डा के पास पहुचा कर खुद के हाथों से आखों में मिर्ची डालकर लूट होना बता कर अस्पताल में भर्ती हो गया और अपने सेठ बाबू भाई को अपने साथ लूट होना बतया।
प्रकरण मे आरोपी धवल से मोबाइल फोन व आरोपी की पत्नी हिरल से 150000/- रुपये व एक मोबाइल फोन जप्त कर दोनो की गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। दोनो से पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में उ.नि. राम कुमार रघुवंशी, थाना प्रभारी, रावजी बाजार, इंदौर; प्रेम सिंह, पी.आर. 395 विजय तिवारी, प्र.आर. 3215 प्रतिपाल, पी.आर. 1609 मुकेश, पी.आर. मेहपाल परमार, आर.के. 3709 जबर सिंह, आर.एस. 676 धर्मेन्द्र पाठक एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले