इंदौर के बाणगंगा थानाक्षेत्र लंदन विला में लूट को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का सरगना, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में।
★ इन्दौर सहित धार, झाबुआ, अलीराजपुर पुलिस के आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक, 6 दिनो तक के अथक प्रयासों के उपरान्त अभ्यासिक अपराधी सोमला की गिरफ्तारी में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

★ इन्दौर सहित धार, झाबुआ, अलीराजपुर पुलिस के आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक, 6 दिनो तक के अथक प्रयासों के उपरान्त अभ्यासिक अपराधी सोमला की गिरफ्तारी में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
★ इंडियन ऑयल कंपनी के मैनेजर के घर लूट करने वाली गैंग के मुख्य सरगना सोमला को पुलिस ने अलीराजपुर से धरदबोचा।
★ लगातार सैकडो सी.सी.टी.व्ही. फुटैज खंगालने व संदिग्धों से पूछताछ एवं तलाशी अभियान के बाद पुलिस पहुंची आरोपियों तक।
★ आरोपी शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध इंदौर के बेटमा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर सहित गुजरात में भी पूर्व से लूट / डकैती / चोरी/नकबजनी आदि विभिन्न प्रकार के 22 प्रकरण दर्ज है।
★ आरोपियो से चोरी लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में भी हिकमत अमली व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओ के भी खुलासा होने की संभावना है।
इंदौर । पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत लंदनविला कालोनी में दिनांक 23.02.2024 के रात्रि करीब 4:30 बजे स्थित बंगले में निवासरत फरियादी पुष्पेन्द्र पिता रवेन्द्र सिंह के घर में दरवाजा तोडकर 4 अज्ञात बदमाशों ने मुंह पर कपडा बांधकर एवं हाथों में ग्लब्स पहनकर प्रवेश कर, फरियादी पुष्पेन्द्र सिंह के साथ मारपीट कर एवं परिवार को डरा धमका कर नगदी एवं रूपये लूटने की घटना कारित की गई थी। लूट की घटना पश्चात आरोपी फरियादी की होण्डा सिटी कार से भाग गये थे। उक्त घटना पर फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त इन्दौर नगरीय श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीमें गठित कर शीघ्र प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।जिसके तारतम्य में डीसीपी जोन 03 श्री पंकज पाण्डेय एवं प्रभारी डीसीपी काईम श्री आदित्य मिश्रा द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
घटना के एक दिन बाद ही लूटरों द्वारा घटना में पीडित की लूटी हुई होण्डा सिटी कार झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र में रोड किनारे लावारिस हालात में मिली थी, इसी आधार पर आरोपियों के धार, झाबुआ अलीराजपुर की ओर जाने की आशंका को देखते हुये वहां के पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर गठित टीमों को निर्देशित कर रवाना किया गया।
इस घटना के साक्ष्य संकलन एवं पतारसी हेतु इन्दौर जिले की काईम एवं थाना बाणगंगा की टीमें गठित कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री रामस्नेही मिश्रा, एसीपी काईम श्री अजय मिश्रा, थाना प्रभारी बाणगंगा श्री नीरज बिरथरे एवं पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक जनकसिंह के हमराह टीमें उक्त जिलों में भेजी गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त काईम श्री राजेश दण्डोतिया की टीम द्वारा संदिग्धों के संबंध में तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर उक्त टीमों द्वारा थाना कालीदेवी, थाना बाग, थाना टाण्डा, थाना बोरी में स्थानीय पुलिस की मदद से हुलिया, बोली के आधार पर संदिग्धों के बारें में पतारसी की व अनेकों संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के दौरान यह जानकारी मिली की इस वारदात में सेमला पिता बदन सिंह निवासी बडी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर एवं उसके साथियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, संज्ञान में आया।
उक्त जानकारी के आधार पर उनकी तलाश लगातार की जाने पर दिनांक 01.03.2024 के प्रातः 03 बजे बड़ी कदवाल में संदिग्ध आरोपी सेमला के होने की सूचना मिली इस सूचना पर निरीक्षक जनकसिंह एवं थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबन्दी कर आरोपी सेमला को हिरासत में लिया। आरोपी सेमला से पूछताछ करने एवं तलाशी लेने पर आरोपी से लूटे गये पीडित के 3 डेबिट/केडिट कार्ड, 4 चैक एवं 1000/- रूपये नगद व पीडित का वोटर कार्ड एवं पीडित की पत्नी का पेन कार्ड प्राप्त हुये है ।
पुलिस द्वारा गैंग के मुख्य आरोपी सेमला पिता बदन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बडी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया है, उससे घटना में शामिल अन्य साथी एवं अन्य मश्रुका के बारें में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया है।
आरोपी अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का सरगना है, जिसके विरुद्ध इंदौर के बेटमा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर सहित गुजरात में भी पूर्व से लूट / डकैती / चोरी/नकबजनी आदि विभिन्न प्रकार के 22 प्रकरण दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसीपी काईम श्री अजय मिश्रा, थाना प्रभारी बाणगंगा नीरज बिरथरे एवं निरीक्षक जनक सिंह सहित थाना बाणगंगा सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्रआर शैलेन्द्र मीणा, प्रआर पवन पाटिल, आर त्रिलोक मण्डवाल, अपराध शाखा से सउनि राजकुमार भदौरिया, सउनि मंगल सिंह, प्रआर राजेन्द्र, प्रआर ओम यादव, आर सोनू प्रआर मुकेश तथा जिला धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर की स्थानीय पुलिस का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले