इंदौर में झपट्टा गैंग के निशाने पर महिलाएं, दस मिनट में दो को लूटा
टीआइ चौराहे पर तो दिखे, लेकिन गाड़ियां चेक करने में जोर लगा दिया, जबकि बदमाशों ने पाश कालोनियों में लूटपाट करना शुरू कर दी। शहर की पाश कालोनियों में भी महिलाएं असुरक्षित हैं। झपट्टा गैंग कभी भी चेन-मंगलसूत्र लूट लेता है।
- टीआइ चौराहे पर तो दिखे, लेकिन गाड़ियां चेक करने में जोर लगा दिया, जबकि बदमाशों ने पाश कालोनियों में लूटपाट करना शुरू कर दी।
- शहर की पाश कालोनियों में भी महिलाएं असुरक्षित हैं।
- झपट्टा गैंग कभी भी चेन-मंगलसूत्र लूट लेता है।
- लूट के सबसे ज्यादा प्रकरण आयुक्त प्रणाली में ही हुए हैं।
शहर की पाश कालोनियों में भी महिलाएं असुरक्षित हैं। झपट्टा गैंग कभी भी चेन-मंगलसूत्र लूट लेता है। बुधवार रात दस मिनट के अंतराल में दो घटनाएं हुईं। सीसीटीवी फुटेज तो सामने आ गए लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा। लूट के सबसे ज्यादा प्रकरण आयुक्त प्रणाली में ही हुए हैं।
वारदात लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पाश कालोनी महालक्ष्मी नगर में हुई। आर-सेक्टर में रहने वाली 52 वर्षीय शर्मिला मेहता अन्य महिला के साथ घर जा रही थी। शर्मिला वसंत पंचमी पर दर्शन करने मंदिर गई थी। दोनों घर के पास पहुंची थीं कि बाइक से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर शर्मिला की चेन तोड़ ली। शर्मिला की आधी चेन बच गई। गर्दन पर घाव हुआ। शर्मिला के बेटे उमेश ने तुरंत डायल-100 पर काल लगाया। जवानों ने कहा कि अभी बायपास का पाइंट आया है। काम निपटा कर आते हैं। इसके बाद न पुलिस मौके पर पहुंची, न फरियादी थाने गई। घटना के दस मिनट पहले महालक्ष्मी नगर के ए सेक्टर में डा. पूजा गुप्ता से इसी गैंग ने चेन छीनी थी।
सिलसिलेवार हो रही लूट, पुलिस रोक रही गाड़ियां
नवागत पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने पद संभालते ही कहा कि टीआइ रात के वक्त चौराहों पर नजर आना चाहिए। टीआइ चौराहे पर तो दिखे, लेकिन गाड़ियां चेक करने में जोर लगा दिया, जबकि बदमाशों ने पाश कालोनियों में लूटपाट करना शुरू कर दी।
- स्कीम-71 में 72 वर्षीय महिला को टक्कर मार कर फोन लूटा।
- भाजपा कार्यालय के सामने टेंट व्यवसायी विनोद मिश्रा को लूटा।
- निपानिया में सीए छात्र शिवम पंवार से फोन लूटा।
- न्यू पलासिया में पूनम सोलंकी से मोबाइल लूटा गया।
- विंध्याचल नगर में वृद्धा को नकली पुलिस ने लूटा।
- वेंकटेश नगर में पंपकर्मी से 27 लाख लूटने की कोशिश की।
डाक्टर की चेन लूटने वाले को पता नहीं चला
महालक्ष्मी नगर में डाक्टर से चेन लूटने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। डाक्टर ने गुरुवार दोपहर लूट का केस दर्ज करवाया। महालक्ष्मी नगर के ए सेक्टर में बुधवार रात करीब 9 बजे डाक्टर पूजा गुप्ता (दंत रोग विशेषज्ञ) क्लीनिक से घर लौट रही थी। डाक्टर फोन पर बात करते हुए पैदल घर की तरफ आ रही थी। जैसे ही घर की तरफ मुड़ी बाइक पर दो बदमाश आए और उन्हें देख कर रुक गए।
एक बदमाश बाइक लेकर दूर खड़ा रहा, जबकि दूसरा मुंह में रुमाल दबाए डाक्टर के पास आया और चेन पकड़ ली, लेकिन डाक्टर ने चेन नहीं ले जाने दी। वह मदद के लिए चीखी और और लुटेरे से भिड़ गई। बदमाश गला दबाकर आधी चेन व पेंडल लेकर भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को डाक्टर से संपर्क कर एफआइआर लिखी। महालक्ष्मी नगर, साईंकृपा, तुलसी नगर, आरआर एवेन्यू में करीब 20 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले