देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

अब इतने दिन पहले ही होगी गैस सिलिंडर की बुकिंग, IOC का बड़ा फैसला

इंडियन ऑयल (IOC) अब सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है. नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
अब इतने दिन पहले की कर सकेंगे गैस सिलिंडर बुक, कोरोनावायरस संकट की वजह से इंडियन ऑयल ने लिया बड़ा फैसला

इंडियन ऑयल (IOC)

अब सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन की वजह से लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं. जिसको रोकने के लिए सभी तरह की अपील की जा रही है. अब सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है. कंपनी का कहना है कि अब 15 दिन के अंतर पर ही रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी. तेल कंपनी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है.

देश में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं
इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरे देश में सुचारू है. पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत या कोई दिक्कत नहीं है. विशेषकर रसोई गैस के लिए आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप लोग निश्चिंत रहें. एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है और चलती रहेगी. ग्राहकों से निवेदन है कि पैनिक बुकिंग न करें. इससे सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ता है. हमने अब यह व्यवस्था शुरू की है कि कम से कम 15 दिन के अंतर से पहले ग्राहक रिफिल बुकिंग नहीं करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: COAI ने किया आगाह! मोबाइल टावर लगवाने के झांसे में न आएं, वरना लगेगी चपत

रसोई गैस की मांग बढ़ी
लॉकडाउन के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की खपत तो कम हुई है, लेकिन रसोई गैस की मांग बढ़ गई है. अब तक ग्राहकों के बुकिंग पर कोई समय सीमा लागू नहीं थी. आम उपभोक्ताओं को एक साल में पहले 12 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती है जबकि उसके बाद सब्सिडी नहीं मिलती.

ये भी पढ़ें: SBI के बाद इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 8:53 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 14 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 14 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 19 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 19 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 20 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 21 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 21 घंटे पहले
आयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीकेBusinessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहलेAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्डSportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहलेपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
↑