देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

14 अप्रैल से आगे बढ़ा लॉकडाउन तो LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर होगा ये असर

एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों. इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की मांग में उछाल आया है.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
14 अप्रैल से आगे बढ़ा लॉकडाउन तो LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर होगा ये असर, जानिए गैस की डिलीवरी जारी रहेगी या नहीं?

एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों.

इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की मांग में उछाल आया है. इस पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह का कहना है कि अगर देश में लॉकडाउन 3 हफ्ते से आगे बढ़ा भी तो एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों.

नई दिल्ली. देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है. जिसकी वजह से लोगों ने सामान इकठा करना शुरू कर दिया है. इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की मांग में उछाल आया है. इस पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह का कहना है कि अगर देश में लॉकडाउन 3 हफ्ते से आगे बढ़ा भी तो एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों. आपके घर तक रसोई गैस की डिलीवरी निर्बाध जारी रहेगी.

सिलेंडर की रिफिल बुकिंग में 200 फीसद का इजाफा हुआ
दरअसल लॉकडाउन की घोषणा के बाद जहां पेट्रोल, डीजल की मांग में कमी आई है वहीं एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से आगे बढ़ने के लिए स्टॉक में पर्याप्त पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) हैं.

ये भी पढ़ें: COVID-19: अब EPF अकाउंट से निकाल सकते हैं इतनी रकम, सरकार ने बदला नियममांग बढ़ने डिलिवरी कर्मियों पर बोझ बढ़ता है: सिंह
उन्होंने कहा कि ग्राहक घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की बुकिंग शुरू कर देते हैं तो व्यवस्था पर दबाव पड़ता है. बुकिंग बढ़ने पर गैस सिलेंडर भरने के कारखानों को सूचना तत्काल दे दी जाती है और वे सिलेंडर भरने का काम तेज कर देते हैं. वहां से सिलेंडर वितरकों को जाता है और वितरक अपने डिलिवरी कर्मचारियों के जरिए घर-घर सिलेंडर पहुंचाते हैं. यदि मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो पहले से दबाव में काम करने वाले वितरकों ओर डिलिवरी कर्मियों पर भी बोझ बढ़ जाता है.

मार्च में पेट्रोल की मांग 8% रह गयी
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण आवाजाही पर देशव्यापी पाबंदी के चलते वहनों और विमानों आदि का परिचालन प्रभावित होने से डीजल पेट्रोल और विमान ईंधन की मांग घट गई है. मार्च में पेट्रोल की मांग 8% और डीजल की मांग 16% घट गई है. इसी तरह विमान ईंधन की मांग में भी 20% की गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: SBI के बाद इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

सिंह ने कहा कि हल्की मांग कम होने से तेल शोधन संयंत्रों ने डीजल और पेट्रोल का उत्पादन 25 से 30% घटा दिया है. तेलशोधक कारखानों में कच्चे तेल के प्रसंस्करण से एक अनुपात में पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल और विमान ईंधन तथा एलपीजी का उत्पादन होता है. यदि कच्चे तेल की प्रोसेसिंग कम होती है तो इन सभी सभी ईंधनों के उत्पादन में उसी अनुपात में कमी आती है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 9:22 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 14 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 19 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 19 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 20 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 20 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 20 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 21 घंटे पहले
Alisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्डSportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहलेपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
↑