दिल्ली: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 3-4 लोग जख्मी
दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया.
दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया. सुबह का वक्त होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी, जिस वजह से 3 से चार लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है जबकि एक शख्स मलबे में फंस गया. घटना सुबह करीब 11 बजे हुई.
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला जो घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार था. घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है. घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के तुरंत बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया और स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है. वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पिंक रूट मेट्रो के नए रूट में से एक है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले