देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

Delhi में छठवीं क्लास के Student को सीनियर्स ने पीटा, हुई मौत, दादा बोले- फाइटर पायलट बनना चाहता था मेरा पोता

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में सीनियर स्टूडेंट्स ने एक जूनियर लड़के की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. मामला शास्त्री नगर इलाके का है. 12 साल के छात्र की पिटाई 11 जनवरी को की गई थी.

Abhishek Raghuvanshi24 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में सीनियर स्टूडेंट्स ने एक जूनियर लड़के की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. मामला शास्त्री नगर इलाके का है. 12 साल के छात्र की पिटाई 11 जनवरी को की गई थी. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. 20 जनवरी को लड़के की मौत हो गई. परिजनों की मांग है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.

इस मामले में दिल्ली सरकार की तरफ से भी बयान सामने आया है. सरकार का कहना है कि यह बेहद दुखद घटना है. एक परिवार ने अपने घर का चिराग खो दिया. मृतक छात्र के परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. उधर, मृतक छात्र के दादा विनोद शर्मा ने कहा कि हमारा पोता फाइटर पायलट बनना चाहता था. लेकिन अब हमारे सभी सपने टूट गए. हमें उसका शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मिला. अब हम उसका अंतिम संस्कार करके गांव लौट जाएंगे.

इसी के साथ परिवार ने कहा कि हम लोग बच्चे के स्कूल कई बार गए. हमें कहा गया कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बच्चे के दादा ने कहा, ‘हम अपने बच्चों को अच्छा इंसान बनने के लिए स्कूल भेजते हैं. हमारे बच्चे की देखभाल करना स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल की जिम्मेदारी थी.’

पुलिस ने कहा कि वे बच्चे की मौत के पीछे का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद वे FIR दर्ज करेंगे.

मृतक छात्र के पिता राहुल शर्मा ने घटना के बारे में बताया, ‘मेरा बेटा छठी क्लास में पढ़ता था. रोजाना की तरह 11 जनवरी को वह स्कूल गया. वहां मेरे बेटे को स्कूल में कुछ सीनियर छात्रों ने बेरहमी से पीटा. जिस कारण उसकी टांगों में चोट लग गई. जब वह घर लौटा तो उसने बस इतना कहा कि उसकी टांगों में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है. मैंने उससे इस बारे में पूछा भी कि क्या हुआ है उसे. लेकिन उसने पिटाई वाली बात हमें नहीं बताई. लेकिन बाद में इस बारे में पता चल गया.’

राहुल के मुताबिक, बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे कुछ दवाएं दी गईं और कुछ दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया. लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर घरवाले उन्हें रोहिणी के दूसरे अस्पताल ले गए जहां 20 जनवरी को उनकी मौत हो गई. परिवार को आशंका हुई तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया.

बच्चे की मां ने सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. मां ने कहा, ‘हमने सीएम केजरीवाल पर भरोसा करके अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा था. लेकिन हमें नहीं पता था कि स्कूल में ही उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा. न तो स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. हम मांग करते हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए.’

पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद FIR दर्ज की जाएगी. फिलहाल मामले में जांच जारी है. मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने कहा कि हमें स्कूल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है. उसकी जांच की जाएगी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑