देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 13 बार पढ़ी गई

शोभायात्रा और सुंदरकांड पाठ से राममय हुई राजधानी, आज होंगे 2000 धार्मिक कार्यक्रम

चांदनी चौक से निकाली गई विशाल शोभा यात्रा सोमवार को राजधानी के मंदिरों समेत अन्य जगहों पर करीब 2000 धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह है। करीब 700 बाजार पांच लाख दीपों से जगमग होंगे।

Abhishek Raghuvanshi22 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Ayodhya Ram Pran Pratishtha Celebrations in Delhi Devotees Happy With Procession And Sunderkand Recitation
चांदनी चौक से निकाली गई विशाल शोभा यात्रा 

सोमवार को राजधानी के मंदिरों समेत अन्य जगहों पर करीब 2000 धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह है। करीब 700 बाजार पांच लाख दीपों से जगमग होंगे। बाजारों में राम मंदिर से जुड़े सामानों की डिमांड चार गुना तक बढ़ गई है। सदर बाजार में शोभायात्रा और कश्मीरी गेट में राम झंडा यात्रा निकाली जाएगी

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी में रविवार को खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह शोभायात्राएं निकालीं गई तो मंदिरों में सुंदरकांड व रामायण पाठ के आयोजन हुए। राजधानी के बाजारों में रामनामी झंडे, पोस्टर व बैनर छाए रहे। धार्मिक आयोजनों के मध्य जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। देर सायं मंदिर रोशनी से जगमगाते नजर आए।

उधर, सोमवार को राजधानी के मंदिरों समेत अन्य जगहों पर करीब 2000 धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह है। करीब 700 बाजार पांच लाख दीपों से जगमग होंगे। बाजारों में राम मंदिर से जुड़े सामानों की डिमांड चार गुना तक बढ़ गई है। सदर बाजार में शोभायात्रा और कश्मीरी गेट में राम झंडा यात्रा निकाली जाएगी। कमला नगर पूरी तरह से भगवामय हो गया है। 

करोल बाग,लक्ष्मी नगर में सुंदरकांड होगा। दरीबा कलां में दिवाली की तरह लाइटिंग की गई है।  भागीरथ पैलेस में लड्डू बांटे जाएंगे। सरोजिनी नगर मार्केट में 21 हजार दीपक जलाने की तैयारी है। लाजपत नगर बाजार को भगवा गुब्बारे से सजाया गया है। 

नेहरू प्लेस में 108 हवन कुंड में सामूहिक हवन कार्यक्रम रखा गया है। चांदनी चौक में शोभायात्रा निकालने की तैयारी है। उधर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया है कि दिल्ली में कल छोटे-बड़े दो हजार से अधिक कार्यक्रम होंगे। प्रसाद के लिए बड़े पैमाने पर मिठाई लोग खरीद रहे है। बाजार में राम झंडों और राम पटकों की कमी हो गई है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से 12 टूटी चौक पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि प्रभु का दर्शन करने के लिए एलइडी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।उपाध्यक्ष श्रभगवान ने बताया कि चांदनी चौक से भव्य शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन होगा। 

15 हजार करोड़ का होगा व्यापार 
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि दिल्ली के 700 बाजारों के दुकानदार राम मंदिर को लेकर उत्साहित हैं। अनुमान लगाया है कि दिल्ली में 15 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होंगे। सदर बाजार, चांदनी चौक, मालीवाड़ा, किनारी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, टैंक रोड समेत अन्य बाजारों से काफी सामान दूसरे शहरों में भेजा गया है। 

51000 दीपों से जगमग होगा मुखर्जी नगर का दशहरा ग्राउंड 
दिल्ली के हर इलाके में कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी है। मुखर्जी नगर दशहरा ग्राउंड में इसके लिए खास आयोजन किया जा रहा है। यहां 51,000 दीए जलाने की तैयारी है। इस ग्राउंड को पूरी तरह से राममय किया गया है। आयोजक अनिरुद्ध शर्मा के अनुसार आयोजन स्थल को वैसा ही लुक दिया जा रहा है जैसा भव्य राम मंदिर अयोध्या में लोग देखेंगे। बड़ी एलइडी पर लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे। झांकी और राम दरबार से पूरा ग्राउंड सजा होगा। स्थानीय सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता गौरव खारी समेत आरएसएस के कई कार्यकर्ता व दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक, छात्र मौजूद रहेंगे।

उधर, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम और चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन जीबी रोड में महिलाओं को साड़ी और शॉल वितरण और दीप प्रज्जवलन करेंगे। गौतम गंभीर गीता कॉलोनी में बजरंग बली के मूर्ति का अनावरण करेंगे। 

सुबह की पाली वाले स्कूल रहेंगे बंद, शाम वाले खुलेंगे 
राजधानी में रामलला के प्रति प्रतिष्ठा के उत्सव के चलते सोमवार को सुबह की पाली में जाने वाले छात्रों की स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जबकि शाम की पाली में चलने वाले सहायता प्राप्त स्कूल दोपहर ढ़ाई बजे से शुरू होंगे और अपने सामान्य समय के अनुसार बंद होंगे। निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, यह व्यवस्था केवल सोमवार के लिए की गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सुबह या जनरल शिफ्ट के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। निदेशालय ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के सेवा विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सरकारी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑