गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास : दिल्ली में चार दिन बंद रहेंगे ये मार्ग, निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास (Republic Day Parade rehearsal) के मद्देनजर सोमवार को चार दिनों के लिए मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात प्रतिबंध को लेकर एक परामर्श जारी किया.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास (Republic Day Parade rehearsal) के मद्देनजर सोमवार को चार दिनों के लिए मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात प्रतिबंध को लेकर एक परामर्श जारी किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. परामर्श के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा, जो विजय चौक से इंडिया गेट तक होगा.
कर्तव्य पथ पर परेड की निर्बाध आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए कर्तव्य पथ-रफी मार्ग चौराहा, कर्तव्य पथ-जनपथ चौराहा, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड चौराहा और कर्तव्य पथ-सी हेक्सागन पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
परामर्श के मुताबिक, इन तिथियों पर पूर्वाह्न 10.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा. परामर्श के मुताबिक, विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर भी यातायात बंद रहेगा.
यातायात रुट में किया जाएगा बदलाव
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मार्ग बंद होने की वजह से यातायात परिवर्तित किया जाएगा. जिसके परिणामस्वरूप इन सड़कों पर भीड़भाड़ होने की संभावना है और मोटर चालकों से यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है.
असुविधा से बचने के पहले से बनाएं योजना
परामर्श में बताया गया कि विनय मार्ग, शांति पथ आने वाले मोटर चालक, जिन्हें नई दिल्ली और उससे आगे जाना है, उन्हें सरदार पटेल मार्ग- मदर टेरेसा क्रिसेंट- आरएमएल गोल चक्कर- बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट- मंदिर मार्ग होते हुए उत्तरी दिल्ली / नई दिल्ली की ओर आगे बढ़ना चाहिए. परामर्श के मुताबिक, इस असुविधा से बचने के लिए लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का भी अनुरोध किया जाता है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले