
आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चो को वितरित किए स्वेटर।
चार वार्डो में 5000 से अधिक जरूरतमंद बच्चो को मिले स्वेटर।
सरकारी स्कूल प्राइवेट से भी अच्छे बनाना हमारा उद्देश, संगम नगर शासकीय स्कूल में जल्द शुरू करेंगे नवीन भवन निर्माण कार्य – आकाश कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में आज वार्ड क्रमांक 13, 7, 5 एवं 6 में 5000 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
मंत्रि पुत्र एवं पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में वितरित हुए 1 से 15 वर्ष तक के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर।
इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने बच्चों से चर्चा कर मस्ती मजाक भी किया।
आकाश ने कहा की आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने माता पिता एवं देश का नाम रोशन करे।
मैं आपको यकीन दिलाता हूं की शिक्षा की सुविधा में आपको कोई कमी नही आने दूंगा। विधानसभा 3 की जब मेरे पास जिम्मेदारी थी में वहा का विधायक था तब हमने क्षेत्र के हर एक स्कूल का जीर्णोद्धार करवा कर बड़े खेल के मैदान उपलब्ध करवाए साथ ही आधुनिक तकनीक से लैस लैबोरेटरी एवं हाईटेक क्लास भी बनवाई।
मैं समझता हूं मध्यमवर्गीय लोगो के ऊपर मोटी फीस का बोझ क्या होता है, न्यूनतम फीस पर अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है इसीलिए सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल से भी अच्छा बनाने के लिए हम संकल्पित है।
आकाश ने कहा की संगम नगर स्कूल में छोटे बच्चों के लिए जंपिंग ट्रांपोलिन और शुद्ध पेयजल हेतु आर.ओ. वाटर कूलर भी हम लगवाएंगे।
महापौर जी से बात करके संगम नगर स्कूल को और बड़ा करने के लिए भवन निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाएंगे।
ज्ञात हो की आकाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक काल के दौरान 200 करोड रुपए से भी अधिक की लागत के तीन सी.एम. राइस स्कूल का कार्य तीन नंबर में शुरू करवाया था जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था, ऐसे हाईटेक स्कूल जिसमें स्विमिंग पूल, प्ले ग्राउंड , बड़े हाल ,स्मार्ट क्लासेस ,आधुनिक लैब इत्यादि सहित तमाम सुविधाएं होंगी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद , वार्ड अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता – पदाधिकारीगण, बच्चो के परिजन एवं बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे।

