कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के दूरस्थ गांव में पहुंचकर लगाई रात्रि चौपाल
ग्रामीणों से हुए रूबरू और उनकी समस्याएं जानी गांव में पहुंच कर इलाज नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिएइंदौर 9 जनवरी 2024कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज रात इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बेका पहुंचे।

ग्रामीणों से हुए रूबरू और उनकी समस्याएं जानी
गांव में पहुंच कर इलाज नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए
इंदौर 9 जनवरी 2024
कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज रात इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बेका पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि चौपाल लगाई। ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर विकास कार्य में आ रहे अवरोधों को दूर कर तुरंत और यथासम्भव निराकरण की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन और महु के एसडीएम श्री विनोद राठौर भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह विभागीय अधिकारियों के दल के साथ ग्राम बेका पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां उप स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ नहीं आ रहे हैं। इसके लिए इलाज के लिए चोरल जाना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सी एच ओ श्री प्रतीक पाठक की तुरंत सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की दिक्कत है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत यहां पर टंकी बन गई है, पाइपलाइन भी डल चुकी है, परंतु यह चालू नहीं हो रही है। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए की यह योजना शीघ्र शुरू की जाए जिससे कि ग्रामीणों को तुरंत पानी मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बेका से कुशलगढ़ तक मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने गांव के माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने के लिए भी प्रस्ताव बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कलेक्टर श्री सिंह ने गांव में निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी भवन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले