हड़ताल का असर, कुछ स्कूलों में छुट्टी तो कुछ में आज लगेंगी कक्षाएं
हिट एंड रन कानून के विरोध। अन्य राज्यों से न माल आ पा रहा और न ही बाहर भेज सके, थोक बाजारों में चिंता। इंदौर। हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल से परिवहन और माल ढुलाई की व्यवस्था चरमरा गई।
- हिट एंड रन कानून के विरोध। अन्य राज्यों से न माल आ पा रहा और न ही बाहर भेज सके, थोक बाजारों में चिंता।
इंदौर। हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल से परिवहन और माल ढुलाई की व्यवस्था चरमरा गई। बस-ट्रक चालकों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रास्ता जाम करने से कई किलोमीटर तक वाहन फंस गए। इधर, क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी के बाद मंगलवार से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन ड्राइवरों की हड़ताल से अभिभावक चिंतित रहे।
इसके चलते सोमवार को दिनभर माता-पिता स्कूलों में संपर्क करने में लगे रहे। दोपहर की स्थिति को देखते हुए स्कूलों ने छुट्टी रखने का निर्णय लिया था, मगर शाम को जिला प्रशासन ने पंट्रोल पंप पर ईंधन के लिए टैंकर भिजवाने की व्यवस्था की। कलेक्टर इलैया राजा टी से कुछ स्कूल संचालकों ने भी चर्चा की। कलेक्टर ने स्कूल संचालकों को मैसेज भेजकर मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार स्कूल संचालन करने को कहा। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आपस में बातचीत की। इस पर कुछ स्कूलों ने मंगलवार को सामान्य की तरह कक्षाएं लगाने और बच्चों के लिए परिवहन व्यवस्था रखने की बात कही, जबकि कुछ स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की छुट्टी कर दी है।
सहोदय स्कूल अध्यक्ष इसाबेल स्वामी का कहना है कि दोपहर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी। पहले अधिकांश स्कूलों ने छुट्टी कर दी, क्योंकि हड़ताल से संबंधित कई वीडियो प्रसारित हुए थे। माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं होने लगी, मगर शाम को जिला प्रशासन का संदेश मिलने के बाद कुछ स्कूलों ने कक्षाएं लगाने पर जोर दिया। अभिभावक आशीष कपूर का कहना है कि बेटी के स्कूल ने छुट्टी घोषित कर दी, लेकिन आनलाइन पढ़ाई की बात कहीं है।
बाजारों में चिंता
हड़ताल से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े थोक बाजारों में चिंता पसर गई है। सुबह से ही प्रमुख बाजारों से लेकर मंडियों तक में हड़ताल का असर नजर आने लगा। रविवार रात से ही चोइथराम मंडी में माल लेकर आने वाले ट्रकों की संख्या में कमी आ गई। इससे बाहर से आने वाली सब्जियों के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही अन्य राज्यों में भेजे जाने वाली सामग्री की सप्लाई चेन भी गड़बड़ा जाएगी। दोपहर होते-होते सियागंज और अन्य बाजारों में भी चिंता बढ़ने लगी है।
ट्रांसपोर्टरों ने भी बुलाई बैठक
ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा भी 2 जनवरी को बैठक बुलाई गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंपालाल मुकाती का कहना है कि हड़ताल के कारण ड्राइवरों ने गाड़िया खड़ी कर दी हैं, इसलिए मंगलवार को होने वाली बैठक में एसोसिएशन भी हड़ताल का समर्थन कर सकता है।
मंडियों में भी माल की आवक प्रभावित
व्यापारियों के अनुसार हड़ताल के कारण माल लेकर आ रहे कई ट्रकों को शहर और प्रदेश के बाहर सीमाओं पर रोक दिया गया है। हड़ताल की वजह से ईंधन की किल्लत की आशंका को देखते हुए कई ट्रक आपरेटरों ने पहले ही अपने फेरे रोक दिए थे। इंदौर से ट्रांसपोर्टरों ने माल के लदान से इन्कार कर दिया है।
यहां से बड़ी मात्रा में प्याज, अनाज, आलू, लहसुन और अन्य माल बाहर भेजा जाना था जो अटक गया है। इसी बीच शहर के बाजारों में बाहर से आने वाले माल की किल्लत हो सकती है। नारियल, शकर, खोपरा के साथ ही आने वाले मकर संक्रांति के त्योहार के लिए गुड़ भी उप्र, करोली और महाराष्ट्र से इंदौर में पहुंचता है।
आज भी बंद रह सकती हैं बसें और ट्रक
प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन के महासचिव सुशील अरोरा का कहना है कि अब तक ड्राइवरों को कोई आश्वासन नहीं मिला है। सभी ड्राइवर बसें चलाने से इंकार कर रहे है। ऐसे में 2 जनवरी को भी बसों का संचालन प्रभावित रह सकता है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का मानना है कि ट्रकों का संचालन भी प्रभावित रह सकता है। एसोसिएशन आफ पार्सल एंड फिट आनर्स ने हड़ताल को देखते हुए 2 जनवरी से बुकिंग बद कर दी है।
नहीं मिले आवागमन के साधन
हड़ताल की वजह से एआसीटीएसएल द्वारा संचालित बसें भी नहीं चलीं। सुबह दो बसें भोपाल के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन देवास बायपास सहित कई जगह रास्ता जाम की सूचना पर रास्ते से ही उन्हें वापस बुला लिया गया। इसके साथ ही ड्राइवरों की हड़ताल के कारण 600 बसें परिसरों में ही खड़ी हैं। शहर में संचालित होने वाली सिटी बसें, आई बसों आटो व ई-रिक्शा नहीं चलने से लोगों को परेशानी हुई। एआइसीटीएसएल की पीआरओ माला ठाकुर ने बताया कि ड्राइवरों की हड़ताल के चलते सावधानी के कारण बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। शाम को भोपाल के लिए बसें चालाई गई है।
पेट्रोल पंपों पर किल्लत
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र वासू का कहना है कि टैंकरों की हड़ताल से कई पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है। पेट्रोल-डीजल टैंकरों के वाहन चालकों द्वारा भी अपने वाहन नहीं चलाने की वजह से सुबह के कुछ घंटों बाद ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की किल्लत शुरू हो गई।
अलग-अलग मार्गो से प्रदर्शन करने वालों को हटाया
अपर कलेक्टर रोशन राय के मुताबिक सोमवार दोपहर तक खुड़ैल, गंगवाल बस स्टैंड, घाटा बिल्लौद, देपालपुर, बिचौली हप्सी, मांगलिया, महू सहित शहर के बाहरी हिस्सों पर प्रदर्शन कर जाम करने वालों को पुलिस व प्रशासन ने समझाइश देकर मार्ग चालू करवाया। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर भी विरोध प्रदर्शन के कारण जाम लगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले