देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इधर इशारा-उधर प्रमोशन, 283 निरीक्षक बने

डा. मोहन यादव ने शपथ लेने के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की चिंता जताई। जैसे ही डीजीपी कार्यालय से इशारा हुआ जिलों के एसपी ने सूची मुख्यालय भेज दी। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi3 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • डा. मोहन यादव ने शपथ लेने के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की चिंता जताई। जैसे ही डीजीपी कार्यालय से इशारा हुआ जिलों के एसपी ने सूची मुख्यालय भेज दी।

इंदौर। निजाम बदलने से कोई खुश हो न हो पुलिसवाले बड़े खुश नजर आ रहे हैं। ट्रांसफर-पदोन्नति जैसे कार्यों में अब कोई अड़ंगा नहीं लगा रहा। शनिवार को ही पुलिस मुख्यालय ने 283 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दे दी। प्रमोशन तो पूर्व में भी नियमानुसार ही होते थे, लेकिन तत्कालीन गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की सहमति के बगैर फाइल टस से मस नहीं होती थी। सहज रूप से उपलब्ध होने के कारण हरेक पुलिसकर्मी सुविधानुसार पोस्टिंग भी मांग लेता था। कई बार इस कारण भी फाइलें महीनों अटक जाती थी। डा. मोहन यादव ने शपथ लेने के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की चिंता जताई। जैसे ही डीजीपी कार्यालय से इशारा हुआ जिलों के एसपी ने सूची मुख्यालय भेज दी। सबसे ज्यादा 32 निरीक्षक इंदौर के हैं। इसमें भी 14 महिलाएं हैं।

कमिश्नर के पत्र से सुधर रहे डीसीपी
पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर की कार्यप्रणाली हर किसी को समझ में नहीं आती। आयुक्त बोलते कम और लिखते ज्यादा हैं। इसी का परिणाम है कि डीसीपी को ढर्रा सुधारना पड़ा। दरअसल, पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रतिदिन आवेदकों की भीड़ लगने लगी थी। आवेदकों में ज्यादातर थानों से निराश ही रहते हैं। आयुक्त ने बाकायदा रजिस्टर बनाया और एक रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी कि किस जोन और थाने से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। आयुक्त ने चारों डीसीपी को पत्र लिखना शुरू किया और साथ में रिपोर्ट भी भेज दी। नतीजा यह रहा कि डीसीपी ने न सिर्फ कार्यालयों में समय देना शुरू किया बल्कि आवेदकों की सुनवाई भी करना शुरू कर दी। जिन थानों में गड़बड़ चल रही थी वहां एडिशनल डीसीपी और एसीपी को समीक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी।

इस साल लोकायुक्त पुलिस का बोलबाला
वर्ष-2023 लोकायुक्त पुलिस के लिए बेहतर रहा। उसने भ्रष्टाचार के मामलों में खूब धाक जमाई। न सिर्फ आइएएस-टीआइ और सहकारिता अफसरों को लपेटा बल्कि चालान पेश करने में रिकार्ड बना डाला। पिछले वर्ष यानी साल 2022 में 30 प्रकरणों में घूसखोरों को रंगे हाथ पकड़ा था। 2023 में यह संख्या 20 रह गई। अफसर इसे रिश्वत पर अंकुश मान रहे हैं। चालान पेश करने में भी लोकायुक्त ने बाजी मारी है। भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे अफसर-कर्मचारियों ने जिन फाइलों को वर्षों तक दबा कर रखा वो इस वर्ष कोर्ट जा पहुंची। लोकायुक्त ने 87 प्रकरणों में चार्जशीट दायर की है। इसके अलावा छह प्रकरण राजसात के तैयार किए और सामान्य प्रशासन और शासन से स्वीकृत भी करवा लिए। लोकायुक्त इस साल सख्त रहे हैं। उनके समक्ष कोई प्रकरण एक बार पहुंच गया तो उसका निराकरण होना तय है। आइएएस अभय बेड़ेकर के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

पुलिस की छवि बिगाड़ रही ‘प्राइवेट पुलिस’
चंदन नगर थाने में पुलिसकर्मी योगेश सिंह और दीपक यादव की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया कि अभी भी थानों में ‘प्राइवेट पुलिस’ का बोलबाला है। ये लोग थानों से लेकर वरिष्ठ अफसरों के लिए अवैध वसूली और तोड़बट्टा भी कर रहे हैं। जोन-2 के डीसीपी तो ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार कर चुके हैं। आजकल जोन-3 और जोन-4 में ज्यादा लूटपाट चल रही है। योगेश और दीपक भी ऐसे ही नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं। जफर पठान और समीर मंसूरी ने 14 लाख रुपये लूटने की टिप पुलिसवालों को दी बल्कि साथ भी गए। सिपाहियों की गिरफ्तारी को एक धड़ा सही बता रहा है जबकि दूसरा धड़ा चाहता है कि वरिष्ठ कार्यालयों में ड्राइवर-रीडर के माध्यम से चल रही धांधली उजागर होनी चाहिए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑