
- पढ़ाई के साथ पीथमपुर में पार्ट टाइम नौकरी भी करता था। नौकरी के बाद क्रिकेट खेलने चला गया था।
इंदौर। बीए फाइनल ईयर के छात्र की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह क्रिकेट खेलकर लौट रहा था। टक्कर किस वाहन से हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक, आदर्श नगर पीपरी जिला देवास निवासी 28 वर्षीय राजेश सखाराम सोलंकी को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया था। डाक्टर ने उपचार किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, राजेश जगदाले कालेज में बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह पीथमपुर में पार्ट टाइम नौकरी भी करता था। शनिवार को दोस्तों से बात हुई थी कि क्रिकेट खेलेंगे।
परिवार का इकलौता बेटा था
ड्यूटी खत्म कर राजेश कंपेल के समीप क्रिकेट खेलने चला गया। लौटते वक्त उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। स्वजन के मुताबिक, राजेश इकलौटा बेटा था। उसकी एक बहन है। पिता खेती करते है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पढ़ाई के साथ नौकरी करने लगा था।
