देश की बात, आपके शहर से
Indore26°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

मोहन सरकार में भी मालवा-निमाड़ ‘वजनदार’ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा सात मंत्री इसी क्षेत्र से।

लंबी मशक्कत और कई दौर की मंत्रणाओं के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सत्ता का गलियारा कहा जाने वाला मालवा-निमाड़ क्षेत्र मोहन सरकार में भी मजबूत ही है।

Abhishek Raghuvanshi26 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • लंबी मशक्कत और कई दौर की मंत्रणाओं के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया।
  • सत्ता का गलियारा कहा जाने वाला मालवा-निमाड़ क्षेत्र मोहन सरकार में भी मजबूत ही है।
  • मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा सात मंत्री भी इसी क्षेत्र से हैं।

इंदौर। लंबी मशक्कत और कई दौर की मंत्रणाओं के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सत्ता का गलियारा कहा जाने वाला मालवा-निमाड़ क्षेत्र मोहन सरकार में भी मजबूत ही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा सात मंत्री भी इसी क्षेत्र से हैं। क्षेत्र, अनुभव, जातिगत समीकरण और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। हालांकि बीती सरकार में शामिल रहे क्षेत्र के कई वरिष्ठ विधायक इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सके तो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश जयवर्गीय भी बतौर केबिनेट मंत्री सरकार में शामिल हुए हैं।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उज्जैन के विधायक डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंकाया था। इसके बाद इस बात के कयास राजनीतिक गलियारों में लगाए जा रहे थे कि मंत्रीमंडल में भी इसी तरह चौंकाने वाले नाम नजर आएंगे। तब से लेकर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कई दौर की चर्चाओं के बाद प्रदेश सरकार की ’नई सूरत‘ सामने आई है।

66 विधानसभा सीटों वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र से इस बार सात कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को स्थान मिला है। जबकि मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को पहले ही बतौर उपमुख्यमंत्री सरकार में शामिल किया जा चुका है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी नई सरकार में बतौर मंत्री शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे विजयवर्गीय को मंत्री बनाकर संगठन ने यह संदेश भी दिया है कि भाजपा में संगठन का निर्णय ही सर्वमान्य होता है। इसके अलावा 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट भी मंत्री बने हैं। आदिवासी क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देते हुए निमाड़ के हरसूद क्षेत्र से आठ बार के विधायक विजय शाह, पांचवी बार झाबुआ जिले के पेटलावद से विधायक बनी निर्मला भूरिया और चौथी बार आलीराजपुर जिले से विधायक बने नागरसिंह चौहान को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. दिलीपसिंह भूरिया की पुत्री निर्मला दूसरी बार मंत्री बन रही हैं। इसके पूर्व वे वर्ष 2008 में भी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुकी हैं, जबकि नागरसिंह पहली बार मंत्री बन रहे हैं। क्षेत्र की 22 आदिवासी मतदाता बहुल सीटों से तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसके अलावा रतलाम के विधायक चैतन्य काश्यप और शुजालपुर से विधायक इंदरसिंह परमार को भी मोहन सरकार में मंत्री बनाया गया है। काश्यप पहली बार मंत्री बने हैं जबकि परमार शिवराज सरकार में भी स्कूली शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

क्षेत्र, वरिष्ठता,जातिगत संतुलन को साधने की कोशिश
कई वरिष्ठ विधायक इस बार नहीं पा सके जगह मोहन मंत्रिमंडल में मालवा-निमाड़ क्षेत्र को पिछली सरकार की तुलना में भले ही एक मंत्री पद कम मिला है, लेकिन सरकार में मालवा-निमाड़ क्षेत्र विंध्य, महाकौशल और मध्य क्षेत्र की तुलना में मजबूत है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और केबिनेट मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय भी इंदौर से हैं।
पिछली सरकार में मंत्री रहे ऊषा ठाकुर, ओमप्रकाश सखलेचा,हरदीपसिंह डंग को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। मंत्रिमंडल में मालवा-निमाड़ क्षेत्र से नए चेहरों के साथ ही अनुभवी विधायकों को शामिल कर संगठन ने संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 1 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑