
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के क्षीरसागर अपार्टमेंट में एक फ्लैट से बदमाश जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक, तृप्ति सिंह ओबेराय ने बताया कि बैंक से ज्वेलरी निकालकर अपने घर में रखी थी और दीपावली पर पहनी थी। इसके बाद एक पर्स में रख दी थी। शनिवार को देखा तो जेवर गायब थे। मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
