देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर के विकास में रही नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की अहम भूमिका, ऐसे दिया योगदान

शहर के विकास के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से जमीन दिलवाई। विश्वविद्यालय को भी मेडिकल कालेज से 15 एकड़ जमीन दिलाने में किया हस्तक्षेप। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi12 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • शहर के विकास के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से जमीन दिलवाई। विश्वविद्यालय को भी मेडिकल कालेज से 15 एकड़ जमीन दिलाने में किया हस्तक्षेप।

इंदौर। शहर के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से 34 हजार वर्गमीटर जमीन मांगी, जिसमें भंवरकुआं थाना, मंदिर और पानी की टंकी को शिफ्ट किया जाना था, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के बीच समन्वयक की जिम्मेदारी तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी।

तुरंत विकास के लिए हस्तक्षेप करते हुए बैठक बुलाई। यादव के साथ ही सांसद शंकर लालवानी, तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह, तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कुलपति डा. रेणु जैन से बैठक की। तीन घंटे में शहर के विकास के लिए रास्ता निकाला। साथ ही विश्वविद्यालय को भी मेडिकल कालेज से 50 में से 15 एकड़ जमीन दिलवाई। यह जमीन छोटा बांगड़दा में जिला प्रशासन की तरफ से मिली। इन दिनों कालेज की जमीन को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है।

एनईपी सबसे पहले की लागू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को मध्य प्रदेश में सबसे पहले लागू किया गया। उस दौरान यादव ही उच्च शिक्षा मंत्री थे। स्नातक पाठ्यक्रम को एनईपी के दायरे में लिया गया। इसके बाद पाठ्यक्रम चार वर्षीय कर दिए हैं। सभी विश्वविद्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए नया पाठ्यक्रम तैयार किया, जिसमें विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय चुनकर पढ़ाई करने की स्वतंत्रता मिली।

विवि को शासकीय दर्जा
प्रदेश स्तरीय विश्वविद्यालयों को शासकीय का दर्जा भी दिलवाया। उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए यादव ने विश्वविद्यालय के नाम के आगे शासकीय लिखने के निर्देश दिए। शुरुआत में कई विश्वविद्यालयों ने इसका विरोध भी किया। मगर डेढ़ साल से सरकारी दस्तावेजों में इस तरह विश्वविद्यालयों का उल्लेख किया जाने लगा।

उच्च शिक्षा को प्राथमिकता मोहन यादव अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं
, जो उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देंगे। वे मंत्री रहने के दौरान भी कई प्रयोग करने में लगे रहते थे। एनईपी भी प्रभावी ढंग से उन्होंने लागू की है। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को हरसंभव मदद की है। लंबे समय से नियुक्तियां बंद थीं, लेकिन उन्होंने दो साल पहले प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्ववित्त पाठ्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया है। कई विश्वविद्यालयों में स्ववित्त पाठ्यक्रम की संख्या बीते कुछ सालों में बढ़ी है। -डा. रेणु जैन, कुलपति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

प्रशासनिक कार्यों की समझ
विश्वविद्यालय से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की उन्हें अच्छी समझ है। विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति देना। साथ ही परीक्षा-रिजल्ट को आनलाइन करने पर जोर दिया। इसके लिए आइटी कंपनी से साफ्टवेयर बनवाया जा रहा है, जो इन दिनों विश्वविद्यालय से उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा करने में लगी है। विश्वविद्यालयों का अनुदान बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया। – अजय वर्मा, कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

कर्मचारियों के लिए लेते थे त्वरित निर्णय
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को लेकर तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री यादव ने कई अहम कदम उठाए है। चतुर्थ श्रेणी स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए त्वरित निर्णय लिया। उसकी बदौलत ही कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित हुई। यहां तक कि पेंशन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया। साथ ही सातवें वेतनमान से पेंशन के लिए भी फाइल आगे बढ़ाई थी। इस पर निर्णय होना बाकी है। -चैनसिंह यादव, अध्यक्ष, देवी अहिल्या गैर शिक्षक संघ

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 31 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑