शारीरिक संबंध बनाने के बहाने बुला आंख पर पट्टी बांधी, निर्वस्त्र कर तलवार और चाकू से मार डाला
अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था होटल संचालक। ब्यूटी पार्लर संचालिका भी करती थी परेशान। पति-पत्नी ने साजिश कर अशोक नगर बुलाया और बारी-बारी से दोनों को मार डाला।
- अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था होटल संचालक। ब्यूटी पार्लर संचालिका भी करती थी परेशान। पति-पत्नी ने साजिश कर अशोक नगर बुलाया और बारी-बारी से दोनों को मार डाला।
- पुलिस ने 50 से ज्यादा संदेही और 125 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दंपती को किया गिरफ्तार।
- होटल संचालक ने आरोपित महिला से शारीरिक संबंध बनाए फिर फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
- जब आरोपित दंपती में झगड़ा होने लगा तो उन्होंने होटल संचालक को रास्ते से हटाने की साजिश की।
इंदौर। होटल संचालक रवि ठाकुर और ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता नरवरिया (ठाकुर) की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला को रवि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। महिला व उसके पति ने साजिश के तहत रवि को सरिता के घर बुलाया और बारी-बारी से दोनों का कत्ल कर डाला।
एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के अनुसार, अशोक नगर में शनिवार रात रवि पूनमचंद ठाकुर और सरिता ऋषि ठाकुर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। 50 से ज्यादा संदेही और 125 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस ने देर रात देवनगर (खजराना) से ममता उर्फ पिंकी और उसके पति नितिन पंवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया कि रवि ठाकुर से करीब एक वर्ष से परेशान थी। सरिता (मृतका) के माध्यम से रवि से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। रवि ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह बुलाने लगा था।
पति को पता चला तो घर में होने लगे झगड़े
रवि से संबंधों का पता चलने पर पति नितिन ममता के साथ मारपीट करने लगा था। ममता ने वीडियो के बारे में बताया तो नितिन ने रवि को रास्ते से हटाने के लिए कहा। ममता के माध्यम से रवि को सरिता के घर बुलाया और तलवार और चाकुओं से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों के मोबाइल जला डाले। खून से सने स्वयं के कपड़ों में भी आग लगा दी। पुलिस ने मामले में साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी लगाई हैं।
महिला ने मुंह दबाया और पति ने गला रेत कर मार डाला
टीआइ राजेश साहू के अनुसार, नंदानगर निवासी 42 वर्षीय रवि के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसकी सरवटे बस स्टैंड के समीप होटल (वैष्णवी) है। उसके चार बच्चे भी हैं। अशोक नगर निवासी सरिता नरवरिया (ठाकुर) ब्यूटी पार्लर (सखी सौंदर्य) चलाती थी। रवि और सरिता करीब चार साल से संपर्क में थे। सरिता भी अवैध संबंध और अड़ीबाजी में रवि की मदद करने लगी थी। उसके माध्यम से ही ममता की मुलाकात हुई थी। वीडियो बनाने के बाद सरिता भी ममता को डराने लगी थी।
महिला की हत्या की
शुक्रवार को ममता ने सरिता को कॉल कर कहा कि वह रवि से मिलना चाहती है। जिस नंबर से कॉल किया, वह सिमकार्ड सरिता के नाम से खरीदा गया था। शनिवार दोपहर सरिता के घर मुलाकात तय हो गई। ममता स्कूटर से सरिता के घर पहुंच गई। नितिन घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा। ममता ने सरिता को बातों में उलझाया और मुंह दबा दिया। नितिन ने बाल पकड़े और गला रेत कर मार डाला। शव को एक रूम में पटका और नितिन गैस टंकी के समीप छुप गया।
आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू-तलवार से कत्ल कर डाला
कुछ देर बाद रवि भी सरिता के घर आ गया। ममता पिछले रूम में अंधेरा कर बैठी हुई थी। रवि शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। ममता ने बातों में उलझाया और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर वस्त्र उतार दिए। टंकी के पीछे छुपा नितिन रूम में आया और चाकू व तलवार से हमला कर रवि को मार डाला। जांच भटकाने के लिए सरिता और रवि के कपड़े पानी में गला दिए। आरोपितों ने सरिता और रवि के मोबाइल भी ले लिए। इसके बाद सरिता की बेटी इशिका को मैसेज करने लगे। टीआइ के मुताबिक, आरोपित इशिका को भी मारना चाहते थे। आने में देर होने पर आरोपितों को भागना पड़ा।
हाथ में जख्म दिखते ही तोते जैसा बोलने लगा आरोपित
आरोपित नितिन मार्केटिंग का काम करता है। आर्थिक तंगी के कारण ममता सिलाई का काम करने लगी थी। घटना के बाद दोनों घर में ही छुपे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस उसके घर पहुंची तो नितिन गुमराह करने लगा। टीआइ राजेश साहू ने हाथ में बंधे धागे (मौली) खुलवाए तो जख्म नजर आया। नितिन से जैसे ही सख्ती से पूछा फटाफट घटना कबूल ली। उसने रोते हुए कहा कि रवि के कारण कई घर बर्बाद हो गया। उधर रवि के स्वजन ने कहा कि हत्या रुपयों के लेनदेन में हुई है। सरिता और रवि के भाई-बहन जैसे संबंध थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 31 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले