देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस आयुक्त प्रणाली में बाउण्ड ओवर के उलंघन पर जेल भेजने की लगातार कार्यवाही जारी….।

▪️ बंधपत्र का उल्लंघन करने व लोक परिशांति भंग होना पाया जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा के आदेश पर आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे। ▪️ आरोपी को बाउंड ओवर की शेष अवधि आगामी 10 माह तक रहना होगा कारागार में ।

Abhishek Raghuvanshi9 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

▪️ बंधपत्र का उल्लंघन करने व लोक परिशांति भंग होना पाया जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा के आदेश पर आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे।

▪️ आरोपी को बाउंड ओवर की शेष अवधि आगामी 10 माह तक रहना होगा कारागार में ।

इंदौर – शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बदमाशों एवं लोक परशांति भंग करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर, सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा के आदेश पर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को बाउंड ओवर की शेष अवधि के लिए जेल में निरुद्ध कराया गया है

क्षेत्र में आदतन अपराधियों एवं बदमाशों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा थाना परदेशीपुरा क्षेत्रांतर्गत नंदानगर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह पंवार से लोक परिशांति व्यवस्था की अपेक्षा करते हुए धारा 107,116(3) के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए एक प्रकरण में दि. 29/09/23 को सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा श्री भूपेंद्र सिंह ने अपने अंतिम आदेश धारा 117 जा.फौ.के तहत उक्त युवक को आगामी 1 वर्ष (अर्थात दिनांक 29/09/24 तक के लिए) बाउंड ओवर किया था किंतु अनावेदक परिशांति भंग ना करने का अपना वचन पूरा न कर सका और इसने दिनांक 07/10/23 को पुन: घटना कारित की।
मामले में फरियादी मनोज पंवार निवासी नंदानगर की रिपोर्ट पर अप. क्र.549/23 धारा 323,294,506 आईपीसी थाना परदेशीपुरा पर पंजीबद्ध किया गया था।इस प्रकार बाउंड ओवर की अवधि में पुन: अपराध घटित करने पर थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी ने जितेंद्र उर्फ जीतू पंवार के विरुद्ध धारा 122(1)(ख) जा.फौ.के तहत इस्तगासा तैयार कर, मान. विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट परदेशीपुरा के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां माननीय विचारण न्यायालय ने प्रकरण में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए,अंततः पाया कि, वचनबद्ध अनावेदक ने बाउंड ओवर की अवधि में पुन: अपराध घटित किया है। प्रकरण में सुनवाई पूर्ण करते हुए आज दिनांक 08/12/23 को एसीपी श्री भूपेंद्र सिंह ने साधारण किंतु पुनरावृत्ति अपराध के चलते परिशांति के लिए भरे गए बंध पत्र के उल्लंघन को देखते हुए अनावेदक जितेंद्र और जीतू पवार को आगामी 1 वर्ष (अर्थात बाउंड ओवर अवधि दिनांक 29/09/24 तक) जिला जेल में निरूध रहने के आदेश दिए।
ज्ञातव्य हो कि,अब अनावेदक को बाउंड ओवर की शेष अवधि तक कारागार में ही रहना होगा।
इस प्रकार लोक शांति व्यवस्था कायम रखने में असफल रहने वाले साधारण सजा एवं अकस्मात घटित अपराधों के आरोपियों पर भी पुलिस कमिश्नरी का शिकंजा कसता जा रहा हैं , और उन्हें लगातार जेल भेजा जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 29 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑