जयपुर: विधानसभा चुनाव में जीतने वाले बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा, बालकनाथ बने रहेंगे
जयपुर: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कई सांसदों को उतारा था, जिसमें कई ने जीत भी हासिल की.
जयपुर: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कई सांसदों को उतारा था, जिसमें कई ने जीत भी हासिल की. इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, राजवर्धन सिंह राठौर और प्रह्लाद पटेल जैसे दिग्गज शामिल हैं. इन सांसदों ने अब बुधवार को संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी के इन नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा.
इस्तीफा देने वालों में किरोड़ी लाल मीणा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राजवर्धन सिंह राठौर, दीया कुमारी, रीति पाठक और अरुण साव, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह हैं. इन सांसदों की ओम बिरला से हुई मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. हालांकि बाबा बालकनाथ का इस्तीफा अभी नहीं हुआ है. किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है.
बता दें कि बाबा बालकनाथ का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है. इस्तीफा देने वाले सांसदों की लिस्ट में उनका नाम नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी उन्हें सांसद बनाए रखेगी. इसका मतलब ये होगा कि वो सीएम की रेस से भी बाहर हो जाएंगे.
इस्तीफा देने वालों सांसदों की लिस्ट:
नरेंद्र सिंह तोमर
प्रह्लाद सिंह पटेल
राकेश सिंह
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
दीया कुमारी
उदय प्रताप सिंह
किरोड़ी लाल मीणा
रिती पाठक
अरुण साव
गोमती साई
क्या कहता है नियम:
बता दें कि लोकसभा सदस्य अपने राज्य की विधानसभा चुनावों में उतरे और जीत दर्ज की उन सबको तय एमएलए या एमपी में से किसी एक सीट को चुनना होता है. यह काम 14 दिन में करना होता है.
सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्वनी कुमार दुबे के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 101 (2) के मुताबिक, विधानसभा चुनाव जीतने वाले व्यक्ति को नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के अंदर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होता है. दो लोकसभा या दो विधानसभाओं से एक साथ चुनाव लड़ने और जीतने में नोटिफिकेशन के 14 दिन के अंदर किसी एक सीट से इस्तीफा देने का नियम है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले