झारखंड मे कांग्रेस सांसद धीरज साहू के के यहाँ छापा 150 करोड के नोटों से भरा कमरा मिला
झारखंड में कांग्रेस नेता नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कांग्रेस सांसद के आवास और उनके पारिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।
झारखंड में कांग्रेस नेता नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कांग्रेस सांसद के आवास और उनके पारिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा स्थित शराब कंपनी से 150 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय पर छापे के दौरान कैश से भरी अलमारियों को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की पार्टनरशिप फर्म है।
रांची के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। रांची के रेडियम रोड स्थित उनके आवास पर काम करने के लिए पहुंचे कर्मियों को भी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने लौटा दिया। लोहरदगा स्थित आवास पर भी आईटी की टीम ने कागजात खंगाले। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सुबह से लेकर देर रात तक आयकर विभाग की टीम कागजातों को खंगालने में जुटी रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की ओडिशा टीम की अगुवाई में सर्वे किया जा रहा है। कोलकाता टीम भी सहयोग कर रही है। बुधवार को अहले सुबह आईटी अफसरों का दल लोहरदगा व रांची स्थित आवास पर पहुंचा।
तीसरी बार के सांसद हैं धीरज साहू
झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले धीरज साहू कांग्रेस के पुराने नेता हैं। 1977 में छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले धीरज साहू तीसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले वह 2010-2016 तक भी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे। 2018 में उन्होंने झारखंड में विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। साहू 2003-05 तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी रहे हैं।
आज रूंगटा के ठिकानों पर छापेमारी
रामगढ़ में रूंगटा के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। कंपनी का रामगढ़ जिला के घुटूआ स्थित हेहल, सिरका के हेसला, कुजू के करमा और सारूबेरा में स्पंज आयरन प्लांट है। इसके घुटूआ हेहल, सिरका हेसला सहित रामगढ़ कार्यालय में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार हेसला में चार गाड़ी से अफसर अंदर गए हैं। गेट पर अंदर से पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल कोई भी कुछ बताने को आगे नहीं आया है। स्थानीय अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। मीडिया के प्रवेश पर भी अभी रोक लगा दी है। बता दें कि पहले भी कम्पनी के प्लांट और कार्यालय में कई बार छापामारी हो चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले