देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 9 बार पढ़ी गई

G-20 के लिए 3 दिन लॉकडाउनः दिल्लीवाले ध्यान दें, समिट को लेकर आपके मन में भी हैं ये सवाल? यहां जानिए सारे जवाब

देश की राजधानी दिल्ली सबसे बड़े आयोजन के लिए तैयार है। 9 -10 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय जी20 समिट के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पहली बार मेजबानी कर रहे भारत पर पूरी दुनिया की नजर है।

Abhishek Raghuvanshi1 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश की राजधानी दिल्ली सबसे बड़े आयोजन के लिए तैयार है। 9 -10 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय जी20 समिट के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पहली बार मेजबानी कर रहे भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। दिल्ली में 3 दिन लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। स्कूल, दफ्तर, मॉल, बाजार सहित कई चीजें ऐसी हैं जो इन दिनों तक बंद रहेंगी। 8 सितंबर को सुबह 5 बजे से 10 सितंबर को रात 11:59 बजे तक नई दिल्ली का पूरा क्षेत्र ‘नियंत्रित क्षेत्र-I’ माना जाएगा। इन सबके बीच कुछ ऐसे सवाल भी होंगे जो आपके लिए जानने आवश्यक हैं।

दिल्ली में कहां होगा जी20 का आयोजन?

जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बने नए कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम में आयोजित होगा। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि राजघाट, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (NGMA) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा भी जाएंगे।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

​जी20 से ट्रैफिक पर पड़ेगा असर?

जी20 समिट के चलते ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। 7 सितंबर से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में यातायात में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कुछ सड़कें बंद हो सकती हैं और पार्किंग प्रतिबंधित हो सकती है। हालांकि, मेट्रो सेवाएं बाधित नहीं होंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी के अनुसार, दिनांक 07 सिंतबर को रात 11:59 बजे तक सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और स्थानीय सिटी बसें जैसे दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी) बसें और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डी.आई.एम.टी.एस) बसों को मथुरा रोड, (आश्रम चौक से आगे) भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई दिल्ली जिले के संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 08.09.2023 के 0500 बजे से 10.09.2023 को 2359 बजे तक “नियंत्रित क्षेत्र – I” माना जाएगा। हालांकि, स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली जिले की सडकों पर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर के पूरे क्षेत्र को दिनांक 08.09.2023 के 0500 बजे से 10.09.2023 को 2359 बजे तक विनियमित क्षेत्र माना जाएगा। केवल स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों, आपातकालीन वाहनों और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों
की ओर जाने वाले यात्रियों के वाहनों को रिंग रोड से आगे नई दिल्ली जिले की तरफ सड़कों पर जाने की अनुमति होगी।

​दिल्ली में इन तीन दिन क्या खुला-क्या बंद?

इस चीज को लेकर कई लोगों के मन में सवाल हैं। चलिए आपके सवालों का जवाब दे देते हैं। सामान्य यातायात (NH-48 को छोड़कर) नई दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के बाहर प्रभावित नहीं होगा। सभी मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, दूध के बूथ और सब्जी और फल की दुकानें नई दिल्ली सहित पूरे दिल्ली में खुली रहेंगी। सरकारी कर्मचारी, मीडियाकर्मी, चिकित्सा पेशेवर और पैरामेडिक्स को ‘नियंत्रित क्षेत्र’ में अपनी निजी वाहनों के साथ-साथ सरकारी वाहनों का उपयोग करने की अनुमति होगी। रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों और बसों को सामान्य यातायात की अनुमति होगी। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी के लिए यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा क्योंकि ये सभी शिखर सम्मेलन के दौरान भी चालू रहेंगे। नई दिल्ली जिले के भीतर bonafide निवासी और अधिकृत वाहनों को जाने की अनुमति होगी। होटलों, अस्पतालों और नई दिल्ली में अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, कैटरिंग, वेस्ट मैनेजमेंट आदि से संबंधित वाहनों को सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी। 9 सितंबर को सुबह 5 बजे से 10 सितंबर को रात 11 बजे तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी।

​ट्रैफिक को लेकर डाउट में हैं? यहां करिए संपर्क

कई बार लोगों के मन में रूट और ट्रैफिक को लेकर कई तरह की शंकाएं होंगी। इसे लेकर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप ट्रैफिक पुलिस से किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर: 8750871493, हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444। आप इन नंबरों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं। आप इन नंबरों पर ईमेल भी कर सकते हैं- [email protected] और [email protected]

​क्या मैप से देख सकते हैं कहां-कहां लगी है रोक

जी हां, प्रतिबंध Mappls-MapmyIndia ऐप पर दिखाई देंगे। ऐप वास्तविक समय के ट्रैफ़िक डेटा का उपयोग करके सड़कों की वर्तमान स्थिति को दिखाता है, जिसमें किसी भी प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं। इसका मतलब है कि आप हमेशा सबसे अच्छे मार्ग के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं। इसके अलावा, Mappls-MapmyIndia ऐप सटीक वैकल्पिक मार्ग भी सुझाता है। यह तब मददगार हो सकता है जब आप किसी ऐसे क्षेत्र में यात्रा करने की योजना बना रहे हों जो प्रतिबंधों से प्रभावित हो। ऐप वर्तमान ट्रैफ़िक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए उस मार्ग का सुझाव देगा जो आपको सबसे तेज़ और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँचा सकता है।

​क्या प्रगति मैदान के पास पार्किंग की सुविधा होगी?

जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा कारणों और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के कारण, प्रगति मैदान के पास पार्किंग सेवाएं केवल अधिकृत वाहनों के लिए उपलब्ध होंगी। लोगों को निजी वाहनों का उपयोग से बचने और परिवहन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी गई है।

​प्रगति मैदान के पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट की विशेष व्यवस्था की जाएगी?

8 से 10 सितंबर तक यात्रियों से अनुरोध है कि वे अधिकतम मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें। हालांकि, 9 सितंबर को सुबह 5 बजे से 10 सितंबर को रात 11 बजे तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर boarding और deboarding की अनुमति नहीं होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑