देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 7 बार पढ़ी गई

दिल्ली-मुंबई हाइवे हादसा: Rolls Royce में सवार थे कारोबारी विकास मालू, 200 की रफ्तार से टैंकर को मारी थी टक्कर

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूंह के पास जो डीजल टैंकर और रॉल्स रॉयस फैंटम कार का एक्सीडेंट हुआ उस कार में मशहूर बिजनेसमैन विकास मालू सवार थे. विकास मालू कुबेर ग्रुप का मालिक हैं. इस हादसे में विकास भी घायल हुए हैं.

Abhishek Raghuvanshi26 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूंह के पास जो डीजल टैंकर और रॉल्स रॉयस फैंटम कार का एक्सीडेंट हुआ उस कार में मशहूर बिजनेसमैन विकास मालू सवार थे. विकास मालू कुबेर ग्रुप का मालिक हैं. इस हादसे में विकास भी घायल हुए हैं. उनका गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया गया है कि सोमवार को विकास का ऑपरेशन किया जाएगा. हादसे के वक्त कार की स्पीड 200 किमी प्रतिघंटा थी.

दरअसल, विकास मालू के वकील आरके ठाकुर के आज तक ने इस घटना को लेकर बातचीत की है. वकील का कहना है कि रॉल्स रॉयस फैंटम कार को कोई और चला रहा था. विकास कार में बैठे हुए थे. वकील का कहना है कि विकास मालू ठीक से चल नहीं सकते हैं तो वह कार कैसे चला सकते हैं. इस हादसे में मालू के कूल्हे में चोट लगी है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार को विकास का ऑपरेशन किया जाएगा. वकील का कहना है कि कार चलाने वाले ड्राइवर का बयान पुलिस ने ले लिया है. 

तस्वीरों में खबर2 फोटो

एक्टर सतीक कौशिक की मौत से विकास आया था चर्चा में

9 मार्च 2023 को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत विकास मालू के फार्म हाउस में हो गई थी. सतीश होली के दिन (8 मार्च) को मुंबई से आए एक्टर सतीश कौशिक विकास मालू के दिल्ली स्थित फार्महाउस पर दोपहर में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे. इस पार्टी में गुटखा किंग विकास मालू समेत कई बड़े बिल्डर भी थे. सतीश और विकास के बीच पिछले 30 साल से गहरी दोस्ती थी. दोनों ही दोस्त एक दूसरे के हर छोटे-बड़े प्रोग्राम में शरीक होते थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर सतीश कौशिक अपने दोस्त विकास मालू के घर ए-5 पुष्पांजलि में ठहरे हुए थे. पार्टी वाली रात एक्टर के सीने में दर्द हुआ और उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से एक्टर की मौत हुई थी.

कुबेर ग्रुप का मालिक है विकास मालू

कारोबार जगत में विकास मालू बड़ा नाम है. देश-दुनिया में उनका बड़ा कारोबार है. कुबेर ग्रुप (Kuber Group) के बारे में हर कोई जानता होगा. इस ग्रुप के मालिक विकास मालू हैं. कुबेर ग्रुप ने खैनी के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी, लेकिन आज ग्रुप कुल 45 तरह के कारोबार में जुड़ा है. कुबेर ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है.

विकास मालू को एक बेहतर बिजनेस रणनीतिकार माना जाता है. सबसे पहले विकास मालू को कुबेर एक्वा मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड (KUBER AQUA MINERALS PRIVATE LIMITED) का डायरेक्टर बनाया गया था. विकास मालू ग्रुप की कुल 12 कंपनियों में निदेशक हैं. हाल ही में उन्हें वर्धमान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (VARDHMAN INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED) का भी निदेशक बनाया गया है.

कुबेर खैनी का इतिहास

कुबेर ग्रुप की नींव 1985 में विकास मालू के पिता मूलचंद मालू ने रखी थी. सबसे पहले उन्होंने खैनी का बिजनेस शुरू किया था. कुबेर खैनी की शुरुआत 1989 में हुई थी. आज की तारीख में तंबाकू सेगमेंट में ये एक बड़ा ब्रांड है. कुबेर खैनी का केवल भारत में 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार है. कंपनी के मुताबिक देश में कुल 14 लाख वेंडर हैं, इसके अलावा कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है. कुबेर समूह तमाम तरह के पान मसाले, माउथ फ्रेशनर, सुगंधित (अगरबत्ती और धूप) का भी कारोबार है. साल 1993 में विकास मालू को कुबेर ग्रुप का डायरेक्टर नियुक्त किया गया. उन्होंने अपने पिता के पद-चिन्हों पर चलते हुए कारोबार को एक बड़ा आयाम दिया.

FMCG सेक्टर में भी मजबूत पकड़

कुबेर ग्रुप का FMCG सेक्टर में भी मजबूत पकड़ है. सभी प्रकार के मसाले, चाय, हिंग, दालें, चावल, नाश्ता अनाज, अचार, पापड़, केश-तेल, धूप-अगरबत्ती, सुपारी और माउथ फ्रेशनर का कारोबार है. इसके अलावा पैकेजिंग, लेमिनेशन, मेटलाइजिंग, होलोग्राफिक, पॉली फिल्म्स, डिस्पोजल आइटम, रियल एस्टेट, विमानन और होटल उद्योग से भी कुबेर ग्रुप जुड़ा है.

कुबेर मार्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को बुलंदी तक पहुंचाने का श्रेय 48 साल के विकास मालू को जाता है. पिछले 36 साल के इतिहास में दुबई स्थित कुबेर ग्रुप ने अपने आप को बाजार के अनुकूल बनाने के लिए आर्थिक तौर पर विकसित किया है. ग्रुप ने एनवी लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड को लक्जरी गुड्स सेगमेंट में बड़ा प्लेयर बनाया है. डेविड ऑफ सिगार कुबेर समूह के पोर्टफोलियो में लक्जरी ब्रांडों में से एक है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑